रिलायंस जियोफाईः कीमत, प्लान, और भी बहुत कुछ

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 14:05 IST
अब तक आपने रिलायंस जियो के बारे में बहुत कुछ सुना होगा। संभवतः आप कंपनी का सिम खरीदने की जुगाड़ में भी लग गए होंगे। लेकिन एक सवाल आपके मन में हमेशा आता होगा कि क्या यह नेटवर्क भरोसेमंद है? मुफ्त रिलायंस जियो सिम पाने के कई तरीके हैं। इस सिम के साथ आपको 90 दिनों का जियो प्रिव्यू ऑफर मिलता है। इस ऑफर के तहत आपको अनलिमिटेड कॉल, मैसेज और इंटरनेट डेटा मिलेंगे। आप कंपनी के न्यूज़, म्यूज़िक और वीडियो ऑन डिमांड सर्विस का भी फायदा उठा पाएंगे। लेकिन इस कंपनी का एक डिवाइस ऐसा भी है जो पूरे घर को ऑनलाइन कर सकता है। हम बात कर रहे हैं रिलायंस जियो जियोफाई की।

भारत में मोबाइल डेटा इस्तेमाल करना बेहद ही महंगा है। उदाहरण के तौर पर, कर्नाटक में वोडाफोन नेटवर्क पर 1 जीबी 3जी पैक के लिए आपको 265 रुपये खर्चने पड़ेंगे। अभी जियो को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इस टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा किस दर में इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराया जाएगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

अगर आपके पास जियो कनेक्शन है, तो आपके पास तीन महीने के लिए मुफ्त अनिलिमिटेड इस्तेमाल का ऑफर है। अच्छी बात यह है कि स्पीड बेहतरीन है। ऐसा इस नेटवर्क पर कम लोगों के मौजूद रहने के कारण भी हो रहा है। इसके अलावा डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं है। किसी और नेटवर्क पर 10 जीबी मोबाइल डेटा खपत करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता, जबकि जियो नेटवर्क पर कई लोग एक ही दिन में 10 जीबी डेटा की खपत कर दे रहे हैं।

कई लोग जियो सिम खरीद रहे हैं और अपने फोन को वाई-फाई हॉट स्पॉट में तब्दील कर दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा करने से फोन की बैटरी बेहद ही तेजी से खपत होती है। इस वजह से यह कारगर तरीका नहीं लगता। ऐसे में जियोफाई काम में आता है।
Advertisement

क्या है रिलायंस जियो जियोफाई?
Advertisement
जियोफाई एक निजी हॉटस्पॉट है। इस तरह के प्रोडक्ट को कई और टेलीकॉम कंपनियों ने भी पेश किया है। रिलायंस जियोफाई बेहद ही छोटा डिवाइस है। यह आपके पॉकेट में भी आसानी से आ जाएगा। यह डिवाइस 4जी नेटवर्क को लोकल वाई-फाई नेटवर्क में तब्दील करने का काम करता है। वाई-फाई नेटवर्क आते ही आप अपने फोन, लैपटॉप, और अन्य डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। इसके जरिए आप आसानी से अपने पूरे घर को ऑनलाइन बना सकते हैं और इसकी बैटरी को फिर से चार्ज करना भी संभव है। इसका मतलब है कि आप इस डिवाइस को घर में इस्तेमाल कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर उसे बाहर भी ले जा सकते हैं।

मज़ेदार बात यह है कि आप अपने मोबाइल पर जियो ज्वाइन ऐप का इस्तेमाल करके जियोफाई के जरिए फोन कॉल या मैसेज भेज सकते हैं। अगर आपका फोन 4जी सपोर्ट भी नहीं करता है तो आप रिलायंस जियो का नेटवर्क इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

रिलायंस जियोफाई डिवाइस रिलायंस जियो सिम के साथ आता है। एक्टिवेट करने के बाद आप इसे अपने फोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर आप दूसरे ऑपरेटर के सिम कार्ड को भी जियोफाई डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिलायंस जियोफाई ऐसे खरीदें
Advertisement
नजदीकी रिलायंस डिजिटल/ रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाएं और जियोफाई खरीद लें। आप साथ में एक पासपोर्ट फोटो, फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ ले जाना मत भूलें। आपको एक फॉर्म भरना होगा, इसके बाद आपके नंबर को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद टेलीवेरिफिकेशन के लिए 180089011977 नंबर पर कॉल करना होगा।

स्टोर एग्जीक्यूटिव का कहना है कि इस प्रक्रिया में चार घंटे का वक्त लगता है। लेकिन हम अपने अनुभव से बता रहे हैं कि रिलायंस जियो कनेक्शन को एक्टिवेट होने में एक दिन का वक्त लग जाता है।

रिलायंस जियोफाई की कीमत और टैरिफ प्लान
जियोफाई की कीमत 2,899 रुपये है। फिलहाल, कंपनी की ओर आधिकारिक कीमत और टैरिफ प्लान के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है। प्रिव्यू ऑफर 90 दिनों के लिए है या व्यवसायिक लॉन्च तक, जो भी पहले हो। इसका मतलब है कि आप कम से कम तीन महीने तक तो मुफ्त इंटरनेट का फायदा उठा ही पाएंगे। वास्तविक कीमत के बारे में नहीं सोचते हम अगर गुणा-भाग करें तो आप हर महीने 1,000 रुपये से भी कम खर्च कर अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioFi, Personal Hotspot, Reliance Jio 4G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.