मात्र Rs 499 वाले Jio, VI, Airtel प्लान में फ्री मिल रहा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

Airtel के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। इस प्लान के साथ 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियां OTT बेनिफिट्स के साथ कई प्लान की पेशकश करती हैं।
  • Disney+ Hotstar का 499 रुपये वाला मोबाइल प्लान मुफ्त मिल रहा है।
  • JIO के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।

इन प्लान के साथ Disney+ Hotstar का मोबाइल प्लान फ्री में मिल रहा है।

देश की तीन प्रमुख निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए  OTT बेनिफिट्स के साथ कई प्लान की पेशकश करती हैं। अगर आप अपने लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आपको उससे पहले इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए, जी हां क्योंकि इसके बाद आप Disney+ Hotstar के मोबाइल प्लान को फ्री में अपना बना सकते हैं।  Reliance Jio, Vodafone Idea और Airtel के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ Disney+ Hotstar का 499 रुपये वाला मोबाइल प्लान मुफ्त मिल रहा है। आइए रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Reliance Jio का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


Reliance Jio के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 56GB डाटा बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदे के तौर पर इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
 

Vodafone Idea का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


Vodafone Idea के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 56GB डाटा बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदे के तौर पर इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा, वीकेंड डाटा रोलओवर, और Vi Movies & TV Classic का एक्सेस मिलता है। इस प्लान के साथ 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
Advertisement
 

Airtel का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


Airtel के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 56GB डाटा बैठता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदे के तौर पर इस प्लान में Amazon Prime Video ME, Apollo 24/7 Circle, Shaw Academy, Hello Tunes और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इस प्लान के साथ 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.