रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर बंद, जियो प्राइम लेने की आखिरी तारीख अब भी 15 अप्रैल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 15:29 IST
ख़ास बातें
  • 31 मार्च को रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज़ ऑफर का ऐलान किया था
  • रिलायंस जियो ने ऐलान किया कि वह इस ऑफर को वापस ले रही है
  • ट्राई ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस लेने का आदेश दिया था
रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर बंद हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने गुरुवार देर शाम दी। रिलायंस जियो ने बताया कि उसने यह फैसला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के आदेश के बाद लिया। याद रहे कि रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के तहत जियो प्राइम यूज़र को 303 रुपये या इससे महंगे पैक से रीचार्ज करने पर तीन महीने सेवा दी जाती है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने भले ही समर सरप्राइज़ ऑफर को रद्द कर दिया है। लेकिन जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल बनी रहेगी।
 

ट्राई ने रिलायंस जियो को दिया ऑफर बंद करने का आदेश

दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने रिलायंस जियो को जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस लेने का आदेश दिया था जिसे इस टेलीकॉम कंपनी द्वारा मान लिया गया। हालांकि, जिन यूज़र ने जियो समर सरप्राइज़ के लिए पहले से रीचार्ज करवा लिया है वे इसका फायदा पाते रहेंगे। बता दें कि इन ग्राहकों को 30 जून तक हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता रहेगा।
Advertisement

(पढ़ें: जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब)
 

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के लिए नहीं साइनअप करने पर क्या...

वहीं, जिन जियो सब्सक्राइबर ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के लिए साइनअप नहीं किया है, उन्हें कंपनी की सेवाओं के लिए अब से भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि, आपको अगर अब भी फ्री सेवाएं चाहिए तो आपके पास जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के लिए साइन अप करने का मौका है। जियो ने कहा कि वह समर सरप्राइज़ ऑफर के साथ मिलने वाले तीन महीने की सुविधा को वापस ले लेगी। उसकी कोशिश ऐसा 'जल्द से जल्द' करने की होगी और संभवतः इसमें कुछ दिन लगेंगे। रिलायंस जियो ने जोर देकर कहा कि जिन ग्राहकों ने वापसी के फैसले से पहले जियो समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है वे इसका फायदा पाते रहेंगे।
Advertisement
 

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन अब भी ज़ारी

कंपनी ने भले ही समर सरप्राइज़ ऑफर को रद्द कर दिया है, लेकिन जियो यूज़र अब भी प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। और इसकी आखिरी तारीख 15 अप्रैल ही है। बता दें कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को 31 मार्च 2018 तक किफायती रेट में इंटरनेट डेटा और अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। जियो प्राइम साइन अप के लिए आपको एक बार 99 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद हर महीने 303 रुपये का रीचार्ज करवाकर ग्राहक मुफ्त वॉयस कॉल के साथ महीने भर के लिए 28 जीबी डेटा पाएंगे। डेटा इस्तेमाल करने की दैनिक सीमा 1 जीबी होगी।
 

रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा पर विवाद

रिलायंस जियो नेटवर्क ने मार्केट में कदम रखने के बाद से ग्राहकों को मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। बाकी टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई से बार-बार शिकायत की है कि जियो के मुफ्त वॉयस कॉल सुविधा के कारण उनके नेटवर्क पर दबाव रहा है। पहली तीन महीने की मुफ्त सेवा के बाद रिलायंस जियो ने जब ग्राहकों को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर देने का ऐलान किया था तो इस दौरान भी टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई से शिकायत की थी। हालांकि, ट्राई ने रिलायंस जियो के इस ऑफर को पूरी तरह से गलत नहीं माना। लेकिन इस बार ट्राई ने फैसला किया कि जियो की मुफ्त सेवाएं पर रोक लगनी चाहिए। जिस वजह से समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस ले लिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.