रिलायंस जियो सिम 5 सितंबर से हर किसी के लिए, 31 दिसंबर तक सब कुछ फ्री

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 15:38 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो 5 सितंबर से हर किसी के लिए उपलब्ध होगा
  • जियो पर हर सर्विस 2016 तक उपलब्ध होगा
  • जनवरी 2017 से डेटा कीमत देनी होगी लेकिन वॉयस कॉल मुफ्त रहेगी
मुंबई में आयोजित रिलायंस की सालाना आम बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी से जियो नेटवर्क का ऐलान कर दिया। मुकेश अंबनी ने कम कीमत वाले जियो 4जी टैरिफ प्लान जिनकी कीमत 50 रुपये/जीबी का ऐलान किया और अगर आपका इस्तेमाल ज्यादा है तो यह 25 रुपये/ जीबी तक पहुंच जाएगा। रिलायंस जियो 5 सितंबर सोमवार से सभी यूज़र के लिए लॉन्च किया जाएगा। अंबानी के कहा कि सभी यूज़र के लिए 31 दिसंबर 2016 तक जियो वेलकम ऑफर मिेलेगा।

अंबानी ने भारत में 'गांधीगीरी' के आइडिया की बात करते हुए आगे कहा कि अब ''अब देखना होगा कि लोग 'डेटागीरी' के साथ क्या करते हैं।'' मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि 31 दिसंबर 2016 तक जियो डेटा पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा कई जियो ऐप्स और सर्विस का भी दिसंबर 2017 तक मुफ्त इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं वॉयस कॉल लाइफटाइम के लिए मुफ्त हैं।


सालाना आम बैठक में अंबानी ने बात करते हुए बताया कि कैसे आधुनिक दुनिया में डेटा ऑक्सीजन की तरह है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की सफलता के लिए यूज़र को डेटा अफॉर्डेबल दाम में उपलब्ध कराया गया है। अंबानी के मुताबिक, मार्च 2017 तक जियो भारत की 90 प्रतिशत आबादी को कवर करेगा।
Advertisement

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा, "वह जियो सर्विस को देश के 120 करोड़ लोगों को समर्पित करते हैं। रिलायंस जियो प्रधानमंत्री मोदी के देश के हर नागरिक ऑनलाइन जोड़ने के सपने को साकार करेगा। रिलायंस जियो डेटा की कमी से डेटा की बहुतायत की ओर ले जाएगा।"

रिलायंस जियो के रोडमैप के बारे में उन्होंने कहा, "आज की तारीख में जियो नेटवर्क की पहुंच 18 हज़ार शहरों और 2 लाख से ज्यादा गावों तक है। मार्च 2017 तक इस नेटवर्क की पहुंच देश की 90 फीसदी आबादी तक हो जाएगी।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.