Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1.5 साल तक Free इस्तेमाल करें Google AI Pro, बस करना होगा इतना सा काम

कंपनी के अनुसार, इस ऑफर की कीमत 35,100 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 07:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने यूजर्स को 18 महीने तक Google AI Pro का फ्री एक्सेस देगी।
  • इस ऑफर की कीमत 35,100 रुपये है।
  • ऑफर सबसे पहले 18 साल से 25 साल तक के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है।

Jio अपने यूजर्स को 18 महीने तक Google AI Pro का फ्री एक्सेस देगी।

रिलायंस जियो ने ग्राहकों को कमाल का तोहफा दिया है। कंपनी ने अमेरिकी टेक दिग्गज Google के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 18 महीने तक Google AI Pro का फ्री एक्सेस देगी। कंपनी के अनुसार, इस ऑफर की कीमत 35,100 रुपये है। शुरुआत में यह यंग यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है जिसमें 18 साल से 25 साल के यूजर्स को शामिल किया जाएगा। आइए जानते हैं कौन से प्लान के साथ मिलेगा यह सब्सक्रिप्शन  और किन यूजर्स को क्या होगा फायदा। 

क्या है नया Jio ऑफर
Jio ने Google के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए कमाल का ऑफर अपने ग्राहकों को दिया है। कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ गूगल के एआई सॉफ्टवेयर का एक्सेस फ्री देने की घोषणा की है। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी है। यूजर्स को Google AI प्रो का एक्सेस 18 महीने तक फ्री दिया जाएगा। इसी के साथ Google Gemini 2.5 Pro, Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल से इमेज और वीडियो बनाने की लिमिट भी एक्सटेंड की गई है। यह सुविधा 30 अक्टूबर से कंपनी ने यूजर्स के लिए लागू कर दी है। 

Advertisement

किन यूजर्स के लिए है ऑफर
जियो का यह ऑफर सबसे पहले 18 साल से 25 साल तक के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। भारत के यूथ को AI की एक्सेस देने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। इसके बाद कंपनी ने इसे देशभर के अन्य यूजर्स के लिए भी रोलआउट करने की योजना पर काम कर रही है। शर्त यह है कि यूजर को कंपनी के 5G अनलिमिटिड प्लान से रिचार्ज करवाना होगा। इसके लिए यूजर के पास 349 रुपये या उससे ऊपर का प्लान एक्टिवेटेड होना चाहिए। 

कैसे उठाएं प्लान का फायदा
जियो और गूगल की इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और उन युवा प्रोफेशनल्स को होगा जो AI टूल्स के माध्यम से अपनी पढ़ाई, शोध और रोजगार को एक नई गति देना चाहते हैं। Gemini AI Pro Plan अपने साथ कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आता है। 

Gemini 2.5 Pro गूगल का सबसे पावरफुल और एफिशिएंट AI मॉडल है जो रीजनिंग, कोडिंग और क्रिएटिव कामों को बखूबी कर सकता है। कंपनी इसके साथ 2TB की क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है जिससे यूजर अपने पर्सनल और एकैडमिक डेटा को स्टोर करके रख सकता है। 

Advertisement

इसके अलावा इससे एआई वीडियो और फोटो भी जेनरेट किए जा सकते हैं जिसमें Veo 3.1, Nano Banana आदि मॉडल्स का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसके अलावा नौकरी-पेशा लोग पॉपुलर गूगल ऐप जैसे Gmail, Docs, और Vids में भी AI के माध्यम से मदद से ले सकते हैं। यह ईमेल ड्राफ्ट, डॉक्यूमेंट समरी, वीडियो कंटेंट बनाने में यूजर के काफी काम आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.