Jio ने दिसंबर 2021 में खोए सबसे ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर्स! Airtel, BSNL को हुआ फायदा

वायरलेस सब्सक्राइबर्स के मामले में एयरटेल 30.81 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 13:44 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 36 प्रतिशत है।
  • एयरटेल 30.81 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • 23 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Vi तीसरे स्थान पर है।
Reliance Jio को दिसंबर 2021 में 1.29 करोड़ ग्राहकों का नुकसान हुआ। जबकि इसी दौरान Bharti Airtel और BSNL के ग्राहकों में इजाफा देखा गया। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो मार्केट शेयर के हिसाब से अभी भी नम्बर वन कंपनी है और इसका मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 36 प्रतिशत है। इसके निचले पायदान पर एयरटेल मौजूद है जिसका मार्केट शेयर 30.81 प्रतिशत है और जिसने 4.5 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा। वहीं, वोडाफोन आइडिया (Vi) के 16 लाख ग्राहकों ने कंपनी को छोड़ दिया और इसका मार्केट शेयर नीचे गिरकर 23 प्रतिशत पर आ गया। दिसंबर 2021 में एयरटेल के पास सबसे ज्यादा एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर्स (VLR subscribers) थे। जबकि  BSNL और MTNL जैसे पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) के पास क्रमश: सबसे कम एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर दर्ज हुए।  

TRAI की दिसंबर 2021 की रिपोर्ट बताती है, इस महीने में 1 अरब 6 करोड़ 30 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर्स एक्टिव थे। नवंबर के अंत से दिसंबर के अंत तक भारत में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 अरब 17 करोड़ से घटकर 1 अरब 15 करोड़ हो गई जो कि 1.10 प्रतिशत प्रति माह की दर से घटी है। शहरी क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 63 करोड़ 80 लाख से घटकर 63 करोड़ 33 लाख हो गई जो कि प्रतिमाह 0.8 प्रतिशत की गिरावट है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सब्सक्राइबर्स की संख्या 52 करोड़ 90 लाख से घटकर 52 करोड़ 12 लाख हो गई जो कि 1.47 प्रतिशत प्रतिमाह की गिरावट है। 
Advertisement

एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर के अनुसार विभाजित करें तो 31 दिसंबर 2021 तक प्राइवेट एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर का मार्केट शेयर 89.81 प्रतिशत रहा जबकि दो पीएसयू BSNL और MTNL का मार्केट शेयर केवल 10.19 प्रतिशत रहा। रिलायंस जियो ने कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स का 36 प्रतिशत हासिल किया और 87.64 प्रतिशत एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर्स के साथ यह दूसरे स्थान पर है। 

TelecomTalk की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो शायद अपने कुल सब्सक्रिप्शन बेस में से इनेक्टिव सब्सक्राइबर्स को हटाने के लिए काम कर रही है। इसमें यह भी कहा गया है कि नवंबर में प्रीपेड टैरिफ बढ़ने के बाद कम आय वाले यूजर BSNL में शिफ्ट हो गए। 
Advertisement

वायरलेस सब्सक्राइबर्स के मामले में एयरटेल 30.81 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि इसने 98.01 प्रतिशत एक्टिव सब्सक्राइबर्स के साथ सबसे बड़ा प्रतिशत अनुपात दर्ज किया है। 23 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Vi तीसरे स्थान पर है। एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर्स में इसने 86.42 प्रतिशत का अनुपात दर्ज किया। दिसंबर महीने में BSNL का मार्केट शेयर 9.90 प्रतिशत था और MTNL का मार्केट शेयर 0.28 प्रतिशत था। 
Advertisement

विकास दर की बात करें तो दिसंबर 2021 में जियो ने 3.01 प्रतिशत की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की, एयरटेल ने 0.13 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और वोडाफोन आइडिया ने 0.60 प्रतिशत की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.