Reliance AGM 2019 Live Updates: Jio GigaFiber 5 सितंबर से व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध, कीमत होगी 700 रुपये से शुरू

Reliance AGM 2019 Live Updates: Jio Broadband सेवा व्यवसायिक तौर पर 5 सितंबर को लॉन्च होगी, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अगस्त 2019 12:44 IST

Reliance AGM 2019 Live Updates: Jio GigaFiber 5 सितंबर से व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध, कीमत होगी 700 रुपये से शुरू

Reliance AGM 2019 Live Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 42वीं सालाना आम बैठक शुरू हो गई है। Jio Broadband सेवा व्यवसायिक तौर पर 5 सितंबर को लॉन्च होगी, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जियो फॉर एवर प्लान चुनने वाले वाले ग्राहकों 4के टीवी और 4के सेटटॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन Mukesh Ambani ने आम बैठक के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की हैं। रिलायंस की आम बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।
 

Reliance AGM 2019 Live Updates

  • जियो फॉर एवर प्लान चुनने वाले वाले ग्राहकों 4के टीवी और 4के सेटटॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा
  • Tencent, Gameloft, Microsoft और अन्य कंपनियों की गेम होंगी Jio GigaFiber Set Top Box पर उपलब्ध

Photo Credit: YouTube/ The Flame of Truth

  • 5 सितंबर को कीमतों का पूरा ब्योरा मिलेगा
 

Photo Credit: YouTube/ The Flame of Truth

 
  • जियो सेटअप बॉक्स 4K गेमप्ले को करेगा सपोर्ट 
  • जियो गीगाफाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये प्रतिमाह तक होगी
  • जियो गीगाफाइबर प्लान 100 एमबी प्रति सेकेंड से शुरू होकर 1 जीबी प्रति सेकेंड तक जाएंगे
  • Jio Set Top Box गेमिंग कंट्रोल को करेगा सपोर्ट
 

Photo Credit: YouTube/ The Flame of Truth

 
  • सेट-टॉप बॉक्स हेडसेट के जरिए मिक्स्ड रिएलिटी (MR) को करेगा सपोर्ट, इसके जरिए आप खुद के 3डी होलोग्राम को क्रिएट कर सकेंगे
  • जियो ब्रॉडबैंड सेवा व्यवसायिक तौर पर 5 सितंबर को होगा लॉन्च
  • जियो वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल, लाइव गेमिंग सुविधा, मिक्स्ड रियालिटी डिवाइस टेसरेक्ट द्वारा बनाया गया
  • होम ब्रॉडबैंड के अंतर्गत मल्टी-पार्टी वीडियो कॉन्फ्रिंसिंग, वॉयस एनेबल वर्चुअल असिस्टेंट, इंटरेक्टिव गेमिंग, होम सिक्योरिटी और स्मार्ट होम सॉल्यूशन की सुविधा मिलेगी
  • अल्ट्रा हाई-डेफिनेशन एंटरटेंमेंट मिलेगा
  • होम ब्रॉडबैंड के अंतर्गत यूज़र को 1GBPS की तेज ब्रॉडबैंड स्पीड मिलेगी
  • रिलायंस जियो की इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेवा व्यवसायिक तौर पर 1 जनवरी 2020 से उपलब्ध होगी
  • पिछले एक साल में ट्रायल सेवाएं करीब 5 लाख घरों में उपलब्ध रही है
  • 1600 शहरों से जियो गीगाफाइबर के लिए 15 मिलियन रजिस्ट्रेशन मिले हैं
  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स, होम ब्रॉडबैंड सर्विस, इंटरप्राइज़ ब्रॉडबैंड सर्विस, ब्रॉडबैंड फॉर स्मॉल और मीडियम सर्विसेज को व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा
  • इस वित्तीय वर्ष में ही इन सर्विसेज से मुनाफा कमाने की उम्मीद है
  •   रिलायंस जियो ने 340 मिलियन यूजर के आकंड़े को पार कर लिया है
  •   रिलायंस जियो से 10 मिलियन ग्राहक हर महीने जुड़ रहे हैं
  •  भारत में जियो दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, साथ ही दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है
  • मुकेश अंबानी ने कहा कि 5 सितंबर को जियो को तीन साल पूरे हो जाएंगे
  • जियो ने भारत को डेटा शाइनिंग ब्राइट बना दिया है

Jio GigaFiber व्यवसायिक लॉन्च

5 सितंबर को जियो को तीन साल पूरे हो जाएंगे और इसी दिन से जियो गीगाफाइबर सेवा मिलनी शुरू होगी जियो गीगाफाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये प्रतिमाह तक होगी, केवल इतना ही नहीं, जियो फॉर एवर प्लान चुनने वाले वाले ग्राहकों 4के टीवी और 4के सेटटॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा।

Jio Phone 3 Launch (उम्मीद)

जियो फोन 3 से संबंधित फिलहाल अभी अधिक जानकारी नहीं है तो ऐसे में उम्मीद है कि रिलायंस आज आम बैठक के दौरान अपने नए फीचर फोन से पर्दा उठा सकती है। रिलायंस जियो ने 2017 में आम बैठक के दौरान अपने पहले जियो फोन को लॉन्च किया था और फिर पिछले साल आम बैठक के दौरान Jio Phone 2 को उतारा गया था तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज आम बैठक में जियो फोन 3 की घोषणा की जा सकती है।
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.