रिलायंस जियो की वेबसाइट पर भी मिल रहे हैं अब लाइफ स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2016 17:06 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ वाटर 11 फोन 7,999 रुपये में उपलब्ध है
  • लाइफ वाटर 8 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मिल रहा है
  • लाइफ अर्थ 1 की कीमत 19,399 रुपये में लिस्ट किया गया है
रिलायंस जियो को सितंबर में लॉन्च होने के बाद से ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने हाल ही में अपने फ्री डेटा और सेल्युलर सर्विस को 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के तहत मार्च तक बढ़ा दिया है। अब, कंपनी ने एक और कदम आगे बढ़ते हुए अपनी वेबसाइट पर  लाइफ ब्रांड के तीन स्मार्टफोन और जियोफाई 2 हॉटस्पॉट बेचने का फैसला किया है।

पिलहाल, कंपनी ने लाइफ वाटर 11, लाइफ वाटर 8 और लाइफ अर्थ 1 को जियोडॉटकॉम पर लिस्ट किया है। इन फोन की कीमत क्रमशः 7,999 रुपये, 8,999 रुपये और 19,399 रुपये है। ये कीमतें लॉन्च के समय और मायलाइफडॉटकॉम पर अभी दिख रहीं क्रमशः 8,199 रुपये, 10,999 रुपये और 23,990 रुपये से कम हैं।

कंपनी 1,999 रुपये में जियोफाई हॉटस्पॉट डिवाइस भी ऑफर कर रही है। जियोडॉटकॉम पर इन डिवाइस को खरीदने के लिए वेबसाइट पर दिख रहे नए 'डिवाइस' टैब में जाकर अपना ऑर्डर देना होगा।

कंपनी का वादा है कि प्रोडक्ट को तीन से पांच कामकाजी दिनों के भीतर डिलिवर कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर प्रोडक्ट टूटा हुआ, खराब  है तो प्रोडक्ट रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मिलेगा जो डिलिवरी के सात दिनों तक ही लागू होगा।
Advertisement

15,000 रुपये तक के जियोमनी डिस्काउंट कूपन पाने के लिए कंपनी ने कहा, ''ग्राहकों को जियोमनी ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके बाग कूपन में बताए गए ऑफर का फायदा ले सकते हैं। किसी फिज़िकल स्टोर में जाने पर, जियोमनी ऐप खोलें और कूप कोड के साथ कूपन को रिडीम किया जा सकता है। '' इसके अलावा ग्राहक, कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर कार्ट से चेकआउट करते समय कूपन कोड पेस्ट कर भी कूपन रिडीम कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Relaince, Reliance jio, lyf smartphone, lyf brand

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.