लाइफ वाटर 8 में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लाइफ वाटर 8 में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लाइफ वाटर 8 की कीमत 10,999 रुपये है
  • लाइफ वाटर 8 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है
  • यह 4जी फोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस होगा
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड ने गुरुवार को अपना लेटेस्ट डुअल सिम हैंडसेट लाइफ वाटर 8 लॉन्च किया। इस हैंडसेट की कीमत 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1.1 पर चलेगा। लाइफ वाटर 8 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

4जी और वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस लाइफ वाटर 8 स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरे एचडीआर और फ्लैश से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि क्रोमफ्लैश और ऑप्टिज़ूम जैसे फ़ीचर इसके कैमरे से ली गई तस्वीरों की क्वालिटी बढ़ाने का काम करेंगे।

लाइफ वाटर 8 के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी को सपोर्ट करेंगे। हालांकि, यूज़र एक वक्त पर दोनों में से एक का ही इस्तेमाल 4जी कनेक्टिविटी के लिए कर सकते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो यह 142x70.5x7.0 मिलीमीटर है। लाइफ वाटर 8 में 2600 एमएएच की लिथियम-इयॉन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 320 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ वी4.0, यूएसबी 2.0, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी फ़ीचर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G LTE Phone, Lyf Water 8, Reliance 4G, Reliance Lyf Water 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »