Reliance Jio का असर, Aircel 348 रुपये में दे रही है 84 जीबी डेटा

Reliance Jio ने दो दिन पहले अपने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का ऐलान किया था। अब अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने इसकी चुनौती में अपने प्लान पेश करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 13 जुलाई 2017 14:23 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने 348 रुपये का पैक पेश किया
  • यूज़र को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी
  • नए एयरसेल रीचार्ज पैक को कंपनी ने एफआरसी 348 का नाम दिया है
Reliance Jio ने दो दिन पहले अपने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का ऐलान किया था। अब अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने इसकी चुनौती में अपने प्लान पेश करने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपने जियो धन धना धन ऑफर का विस्तार करते हुए 399 रुपये का प्लान पेश किया था। 399 रुपये से रीचार्ज करवाने पर जियो प्राइम सब्सक्राइबर को हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा व जियो ऐप्स का 84 दिन का सब्सक्रिप्शन भी होगा। जियो के इस नए प्लान की चुनौती में टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने 348 रुपये का पैक पेश किया है जिसमें यूज़र को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल सुविधा के साथ 84 जीबी डेटा मिलेगा।

नए एयरसेल रीचार्ज पैक को कंपनी ने एफआरसी 348 का नाम दिया है। इसे फिलहाल उत्तर प्रदेश पूर्व में उपलब्ध कराया गया है। 84 दिनों की वैधता के दौरान यूज़र किसी भी नंबर पर असीमित बातें कर सकेंगे। हालांकि, इंटरनेट स्पीड 3जी वाली होगी। ज्ञात हो कि रिलायंस जियो की सेवा पूरी तरह से 4जी है।
Advertisement

एयरसेल के उत्तर प्रदेश (पूर्व) के सर्किल बिज़नेस हेड राजीव गुप्ता ने कहा, “एफआरसी 348 आज की तारीख में हर किस्म के ग्राहक के लिए फायदे का सौदा है, चाहे उनके पास 2जी, 3जी या 4जी हैंडसेट हो। हमने यह पैक इस बात को ध्यान में रखकर पेश किया है कि ग्राहक लगातार अपने जान-पहचान वालों से वीडियो चैट या सोशल साइट के ज़रिए संपर्क में रहते हैं। ऐसे में ज़्यादा से ज्यादा डेटा उनके काम आएगा। इसके अलावा बिना बैलेंस की चिंता किए हुए असीमित बात करने की सुविधा।”

एयरसेल का नया पैक रिलायंस जियो को आने वाले दिनों में मिलने वाली चुनौतियों में से एक हैं। उम्मीद है कि अन्य कंपनियां भी ऐसे ही पैक पेश करेंगी। दरअसल, रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर में टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखकर मानो भूचाल सा ला दिया। हाल ही में कंपनी ने अपने कुछ नए प्लान पेश तो किए ही, साथ में पुराने प्लान की वैधता और डेटा सीमा भी बढ़ा दी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.