Jio यूजर्स को झटका, कंपनी ने बंद किया 1 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान

ऐसे यूजर्स जिन्‍हें अच्‍छे 4G डेटा वाउचर्स की तलाश है, उनके लिए Jio की तरफ से सबसे किफायती प्‍लान 15 रुपये का वाउचर है। यह 1GB डेटा देता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2021 18:40 IST
ख़ास बातें
  • प्लान ने यूजर्स को जो खुशी दी थी, उसके बाद यह थोड़ा निराशाजनक है
  • इसे 'वैल्यू' सेक्शन में मेंशन किया गया था, लेकिन अब हटा दिया गया है
  • Jio की तरफ से अब सबसे किफायती डेटा वाउचर 15 रुपये का है

यह प्‍लान कंपनी के मोबाइल ऐप या उसकी डेस्कटॉप वेबसाइट पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है।

जियो Jio के 1 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान ने बीते दिनों में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया था, जिसमें डेटा के भी फायदे थे। बाद में वैलिडिटी को घटाकर एक दिन कर दिया गया। इसके बाद भी जियो के इस प्‍लान को लेकर यूजर्स काफी उत्‍सुक हैं। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट कुछ और ही बता रही है। खबर है कि Reliance Jio ने अपने 1 रुपये के प्रीपेड प्लान को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यह प्‍लान कंपनी के मोबाइल ऐप या उसकी डेस्कटॉप वेबसाइट पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है। 1 रुपये के रिचार्ज प्लान ने यूजर्स को जो खुशी दी थी, उसके बाद यह थोड़ा निराशाजनक है। 

telecomtalk की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने शुरू में घोषणा की थी कि वह 30 दिनों के लिए 100MB डेटा दे रही है। एक दिन बाद ही Jio ने 1 रुपये के प्लान के फायदों को 100MB से 10MB कर दिया। वैलिडिटी भी एक दिन की कर दी थी। इससे यह समझना मुश्किल था कि आखिर जियो क्‍या करना चाहती थी। क्‍या यह कोई टेस्टिंग थी रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की तरफ से उसके सवालों का जवाब फ‍िलहाल नहीं दिया गया है। फ‍िलहाल यह प्‍लान मौजूद नहीं है। 

1 रुपये वाला प्लान एक प्रीपेड वाउचर था, जो यूजर्स को 4G डेटा ऑफर करता था। इसे 'वैल्यू' सेक्शन में मेंशन किया गया था, लेकिन अब हटा दिया गया है। कंपनी के 'वैल्यू' सेक्शन में अब केवल तीन ऑफर हैं। ये 1559 रुपये, 395 रुपये और 155 रुपये वाले रिचार्ज प्‍लान हैं। इन तीनों प्‍लान में डेटा के साथ वॉइस कॉलिंग और SMS के फायदे भी यूजर्स को मिलते हैं।

ऐसे यूजर्स जिन्‍हें अच्‍छे 4G डेटा वाउचर्स की तलाश है, उनके लिए Jio की तरफ से सबसे किफायती प्‍लान 15 रुपये का वाउचर है। यह 1GB डेटा देता है। इसके साथ ही 25 रुपये, 61 रुपये और 121 रुपये समेत कई और प्लान हैं। इनमें यूजर्स को 2GB, 6GB और 12GB तक डेटा ऑफर होता है। इन प्‍लान्‍स के साथ कोई वैलिडिटी नहीं मिलती। यूजर के मौजूदा प्‍लान की वैलिडिटी तक ये प्‍लान भी एक्टिव रहते हैं। जाहिर तौर पर 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्‍लान बंद किए जाने से यूजर्स मायूस होंगे। इस बारे में जियो ही बेहतर तरीके से बता पाएगी कि वह इस प्‍लान को क्‍यों लेकर आई और लाते ही क्‍यों बंद कर दिया।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.