Reliance Jio ने जोड़े रिकॉर्ड 35 लाख से अधिक यूजर्स, Airtel को नुकसान

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Jio ने मई के महीने में 3 मिलियन से अधिक वायरलेस ग्राहकों के साथ ग्राहक आधार प्रतिस्पर्धा में बड़ी जीत हासिल की।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2021 12:38 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन आइडिया (Vi) ने मई में 4.28 मिलियन वायरलेस ग्राहकों को खो दिया।
  • BSNL की वायरलेस सब्सक्राइबर बाजार हिस्सेदारी 9.89 प्रतिशत रही।
  • वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में रिलायंस जियो का 55.65 % मार्केट शेयर है।

रिलायंस जियो में मई के अंत तक कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या 431.22 मिलियन तक पहुंच गई।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Jio ने मई के महीने में 3 मिलियन से अधिक वायरलेस ग्राहकों के साथ ग्राहक आधार प्रतिस्पर्धा में बड़ी जीत हासिल की। भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (Vi) और बीएसएनएल सहित अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों ने ग्राहकों को खो दिया। Bharti Airtel ने सबसे अधिक ग्राहकों को खो दिया, उसके बाद Vi और BSNL का स्थान रहा। रिलायंस जियो की मासिक वृद्धि दर 0.83 प्रतिशत थी और यह ध्यान देने योग्य है कि यह एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर था जिसने COVID-19 महामारी के कारण लॉकडाउन प्रतिबंधों के समय ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखी।

मई 2021 के लिए TRAI की मई की रिपोर्ट से पता चलता है कि Reliance Jio का वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर अप्रैल के अंत में 36.15 प्रतिशत से बढ़कर मई के अंत में 36.64 प्रतिशत हो गया। रिलायंस जियो ने 3.55 मिलियन ग्राहक जोड़े, कुल ग्राहक आधार 431.22 मिलियन तक पहुंच गया। दूसरी ओर, Bharti Airtel ने मई के महीने में सबसे अधिक 4.61 मिलियन ग्राहकों को खो दिया। इसकी बाजार हिस्सेदारी अप्रैल के अंत में 29.83 प्रतिशत से घटकर मई के अंत में 29.60 प्रतिशत हो गई।
Advertisement

Vi ने मई में 4.28 मिलियन ग्राहकों के नुकसान के साथ अपनी हार का सिलसिला जारी रखा, जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 23.83 प्रतिशत से घटकर 23.59 प्रतिशत हो गई। 0.88 मिलियन ग्राहकों के नुकसान के साथ BSNL का वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर 9.89 प्रतिशत रहा।

ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी रिलायंस जियो की ही सिक्का चल रहा है जो 55.65 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी (वायर्ड और वायरलेस) के साथ है। Jio द्वारा बनाया गया अधिकांश विकास वायरलेस ब्रॉडबैंड सेगमेंट में है, जहां यह एक बड़े अंतर से आगे है। वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में BSNL अभी भी टॉप पर है।
Advertisement

मई 2021 के महीने के लिए टॉप पांच वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं में रिलायंस जियो 431.23 मिलियन ग्राहकों के साथ, 189.49 मिलियन ग्राहकों के साथ भारती एयरटेल, 119.63 मिलियन ग्राहकों के साथ वीआई, 16.44 मिलियन ग्राहकों के साथ BSNL और 0.32 मिलियन ग्राहकों के साथ तिकोना (Tikona) रहे।
Advertisement

वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में बीएसएनएल 6.03 मिलियन ग्राहकों के साथ और भारती एयरटेल 3.24 मिलियन ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 3 मिलियन ग्राहकों के साथ Reliance Jio, 1.87 मिलियन ग्राहकों के साथ Atria Convergence Technologies और 1.07 मिलियन ग्राहकों के साथ Hathway टॉप 5 सूची में शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.