Reliance Jio का 5G नेटवर्क 34 शहरों में हुआ लॉन्च, कंपनी की कवरेज बढ़कर 225 शहरों तक हुई

पिछले सप्ताह कंपनी ने अपनी ये सर्विसेज पूर्वोत्तर के शिलॉन्ग, इंफाल, अगरतला, आइजॉल, कोहिमा और दीमापुर में शुरू की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 21:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने पूर्वोत्तर के कुछ शहरों में ये सर्विसेज शुरू की थी
  • अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक यूजर्स के 5G में कन्वर्ट हो सकते हैं
  • रिलायंस जियो अपनी हाई-स्पीड सर्विस का दायरा तेजी से बढ़ा रही है

इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने मंगलवार को 13 राज्यों के 34 शहरों में 5G सर्विसेज के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी की 5G सर्विसेज का दायरा बढ़कर 225 शहरों तक हो गया है। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपनी ये सर्विसेज पूर्वोत्तर के शिलॉन्ग, इंफाल, अगरतला, आइजॉल, कोहिमा और दीमापुर में शुरू की थी। 

Reliance Jio ने एक स्टेटमेंट में बताया, "इन शहरों में कंपनी के यूजर्स को जियो वेल्कम ऑफर के लिए निमंत्रित किया जाएगा, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के 1Gbps+ तक की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।" रिलायंस जियो ने आंध्र प्रदेश के छह शहरों (अनंतापुरमु, भीमावरम, चिराला, नांदयाल, तेनाली), असम के तीन शहरों (डिब्रूगढ़, जोरहाट, तेजपुर), बिहार में गया, छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और धमतरी, हरियाणा में थानेसर और यमुनानगर, कर्नाटक में चित्रदुर्ग, महाराष्ट्र में जलगांव और लातूर, ओडिशा में बालांगीर और नाल्को, पंजाब में जालंधर और फगवाड़ा और राजस्थान में अजमेर में शुरू की गई है। 

इसके अलावा तमिलनाडु के कुडालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंबाकोणम, नागरकोइल, तंजावुर और तिरुवनामलाइ, तेलंगाना के आदिलाबाद, महबूबनगर और रामागुंडम और उत्तर प्रदेश के मथुरा में कंपनी की 5G सर्विसेज मिलेंगी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इन सर्विसेज के बीटा ट्रायल के 120 दिनों के अंदर इतने शहरों तक सर्विसेज को पहुंचाया गया है। 

टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों Bharti Airtel और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। ये दोनों कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं। इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि अगला फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। कर्ज के बोझ से दबे इस सेक्टर से पिछले तीन वर्षों में कुछ कंपनियां बाहर हुई हैं। पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम सेक्रेटरी K Rajaraman ने कहा था, "5G के कारण यह वर्ष रोमांचक रहा है। यह एक बड़ा कदम है। हम अगले वर्ष 5G के तेजी से विस्तार की उम्मीद कर रहे हैं।" उन्होंने बताया था कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ऑपरेशंस की कॉस्ट घटाने के लिए सरकार उपाय करना जारी रखेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.