Jio GigaFiber प्लान और Jio Phone 3 से 12 अगस्त को उठ सकता है पर्दा

Reliance Jio Phone 3, Jio GigaFiber Broadband Plans: 12 अगस्त यानी सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 42वीं सालाना आम बैठक (AGM) है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2019 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Jio GigaFiber Plans की शुरुआती कीमत 500 रुपये हो सकती है
  • जियो फोन 2 की तुलना में थोड़ा इंप्रूव हो सकता है Jio Phone 3
  • RIL 2019 AGM बैठक 12 अगस्त सुबह 11 बजे होगी शुरू

Jio GigaFiber Plans और Jio Phone 3 से 12 अगस्त को उठ सकता है पर्दा

12 अगस्त यानी सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 42वीं सालाना आम बैठक (AGM) है। सोमवार को आयोजित सालाना आम बैठक के दौरान रिलायंस जियो गीगाफाइबर (Jio GigaFiber Plans) सेवा का व्यवसायिक लॉन्च कर सकती है। इस दौरान जियो गीगाफाइबर से जुड़ी जानकारियां सामने आने की भी उम्मीद है। कंपनी Jio Phone 3 से भी पर्दा उठा सकती है, फिलहाल इस समय जियो फोन 3 से संबंधित कोई भी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है। पिछली दो सालाना आम बैठक के दौरान रिलायंस ने अपने दो जियो फोन को पेश किया है तो ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी नए जियो फोन से पर्दा उठाया जा सकता है।

Reliance Jio ने पिछले साल आम बैठक के दौरान जियो गीगाफाइबर की घोषणा की थी, हालांकि Broadband सेवा का रोलआउट विस्तार रूप से शुरू होना अभी बाकी है। रिलायंस जियो धीरे-धीरे कुछ शहरों में जियो गीगाफाइबर का विस्तार कर रही है। 12 अगस्त को आयोजित सालाना आम बैठक में उम्मीद है कि कंपनी इसके विस्तार के बारे में अपनी योजना से पर्दा उठा सकती है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जुड़े आपके सवाल और उनके जवाब...

इसके अलावा जियो गीगाफाइबर प्लान के बारे में भी जानकारी मुहैया करा सकती है क्योंकि अभी मौजूदा प्रीव्यू ग्राहक को सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए कोई भी शुल्क चार्ज नहीं किया जा रहा है और अभी प्लान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। प्रीव्यू ग्राहकों से 4,500 रुपये या 2,500 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जा रहा है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो 600 रुपये प्रतिमाह में कॉम्बो प्लान को उतारा सकती है जिसके साथ यूज़र को ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन-आईपीटीवी की सर्विस मिल सकती है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई थी। Jio Triple Play Plan के बारे में जानकारी लीक हुई थी और इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस और डेटा, जियो होम आईपीटीवी सर्विस और जियो ऐप्स का एक्सेस मिल सकता है।
Advertisement

हाल ही में आई BankAm-Merrill Lynch की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियो अपनी गीगाफाइबर सेवा के लिए तीन सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकती है। शुरुआती प्लान इंटरनेट कनेक्टिविटी का होगा। इसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। दूसरे प्लान में आईपीटीवी का भी एक्सेस मिलेगा। तीसरा प्लान इंटरनेट एक्सेस, आईपीटीवी सर्विस और स्मार्ट होम सर्विस के साथ आएगा। प्लान की कीमत 500 रुपये से शुरू होगी और यह 1,000 रुपये से ऊपर तक जाएगी।

पिछले साल लॉन्च हुए Jio Phone 2 में 2.4 इंच का डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमर, वीजीए फ्रंट कैमरा और 2,000 एमएएच की बैटरी है। यह फीचर फोन Kai OS पर चलता है। जियो फोन 3 में भी इसी ओएस को दिए जाने की उम्मीद है। फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है और फोन में पहले से WhatsApp और YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स देखने को मिल सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 12 अगस्त को रिलायंस की सालाना आम बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.