RCom एक साल के लिए देगी हर दिन 1 जीबी डेटा, जानें ऑफर

रिलायंस जियो को चुनौती देने के इरादे से, रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने डोंगल खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है। इस बंडल ऑफर की कीमत एक साल के लिए 5,199 रुपये है, जिसके तहत वाई-पॉड डोंगल के साथ Reliance Communications (RCom) के 4जी सिम कार्ड के साथ 1 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 12:54 IST
ख़ास बातें
  • बंडल ऑफर की कीमत 5,199 रुपये है
  • इस ऑफर में एक आरकॉम सिम कार्ड और एक वाई-पॉड दिया जा रहा है
  • आरकॉम 500 रुपये महीने का ईएमआई ऑफर भी दे रही है
रिलायंस जियो को चुनौती देने के इरादे से, रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने डोंगल खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है। इस बंडल ऑफर की कीमत एक साल के लिए 5,199 रुपये है, जिसके तहत वाई-पॉड डोंगल के साथ Reliance Communications (RCom) के 4जी सिम कार्ड के साथ 1 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा।

इस ऑफर को RCom-Eshop.com पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी वैधता एक साल है। लिस्ट किए ऑफर के मुताबिक, ग्राहक को एक प्रीपेड 4जी सिम कार्ड मिलेगा जिसके तहत 365 दिन की वैधता के साथ हर रोज 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस बंडल ऑफर में 3,200 रुपये की कीमत वाले वाई-फाई डोंगल वाई-पॉड को मुफ्त दिया जा रहा है, इ डोंगल की वैधता भी 365 दिन है। रिलायंस कम्युनिकेशंस नए 4जी सिम कार्ड के साथ एक साल का डेटा प्लान और डोंगल दोनों ही 5,199 रुपये में दे रही है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने यूज़र के लिए 500 रुपये की ईएमआई के साथ शुरू होने वाले प्लान को भी लिस्ट कर दिया है। अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड के साथ 3, 6, 9, 12, 18 और 24 महीनों वाले ईएमआई ऑफर भी हैं।
Advertisement

ये ऑफर आकर्षक लगते हैं क्योंकि 365 दिन की वैधता के साथ, आपको एक डोंगल और 4जी प्रीपेड सिम कार्ड के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। वाई-पॉड डोंगल काफ़ी हद तक देखने में जियोफाई डोंगल की तरह लगता है और इसे ज़ेडटीई ने बनाया है। यह एक कॉम्पेक्ट डिवाइस है जिसका डाइमेंशन 95x57x16 मिलीमीटर  और वज़न 80 ग्राम है। डोंगल में एक क्वालकॉम एमडीएम9307 प्रोसेसर है और यह एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को सपोर्ट करता है। डोंगल में पावर और डब्ल्यूपीएस जैसे हार्डवेयर बटन हैं और इन्हें जरूरत पड़ने पर रीसेट किया जा सकता है। इस डिवाइस में 2300 एमएएच की बैटरी है जिसके एक बार चार्ज करने पर 5 से 6 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इस डिवाइस से 31 तक वाई-फाई यूज़र को फ़ायदा ले सकते हैं। बंडल ऑफर में ब्लैक कलर डोंगल को दिखाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.