17GB मोबाइल डेटा हर महीने खर्च कर रहा है एक भारतीय यूजर, 5 साल में 53% का उछाल : रिपोर्ट

पिछले पांच साल में देश में मोबाइल ब्रॉडबैंड सब्‍सक्राइबर्स की ग्रोथ दोगुनी से ज्‍यादा हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 12:00 IST
ख़ास बातें
  • साल 2021 में 4 करोड़ नए यूजर 4G सर्विसेज में शामिल हुुए
  • देश में 4G डेटा सब्‍सक्राइबर्स का बेस 742 मिलियन पर पहुंच गया है
  • 5G इनेबल्‍ड डिवाइसेज की संख्या भी 10 मिलियन शिपमेंट को पार कर गई है

देश के मोबाइल ब्रॉडबैंड इकोसिस्‍टम की ग्रोथ में 4G ने अहम भूमिका निभाई है।

Photo Credit: Unsplash/Nathan Dumlao

भारत का डेटा इस्‍तेमाल साल 2017 से 2021 के बीच पिछले पांच वर्षों में 53 फीसदी की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ा है। यह जानकारी नोकिया ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में दी। इसके मुताबिक, पिछले पांच साल में देश में मोबाइल ब्रॉडबैंड सब्‍सक्राइबर्स की ग्रोथ दोगुनी से ज्‍यादा हो गई है। कंपनी ने बताया है कि देश के मोबाइल ब्रॉडबैंड इकोसिस्‍टम की ग्रोथ में 4G ने अहम भूमिका निभाई है और 2021 में 4G डेटा में 31 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

अपनी एनुअल मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) रिपोर्ट में नोकिया ने कहा है कि 2021 में भारत में हर महीने एवरेज मोबाइल डेटा खपत 17GB प्रति यूजर तक पहुंच गई। यह 26.6 फीसदी की सालाना (YoY) बढ़ोतरी को दर्शाता है। 12 पेजों की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 में 4 करोड़ नए यूजर 4G सर्विसेज में शामिल हो गए और देश में 4G डेटा सब्‍सक्राइबर्स का बेस 742 मिलियन पर पहुंच गया है। 4G डेटा की खपत में यह बढ़ोतरी  देश में 4G डिवाइसेज की संख्या में बढ़ेतरी के साथ हुई है। 

नोकिया ने कहा है कि साल 2021 में भारत ने 160 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन शिप किए, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें 80 फीसदी शिपमेंट 4G डिवाइसेज का था। रिपोर्ट बताती है कि देश में 649 मिलियन यूनिक डिवाइस 4G कनेक्टिविटी के साथ हैं। इनमें से 93.1 फीसदी में VoLTE सपोर्ट है।

4G डिवाइसेज के अलावा पिछले साल 5G फोन्‍स ने भी 30 मिलियन की शिपमेंट देखी। यह भी रिकॉर्ड है। रिपोर्ट बताती है कि देश में एक्टिव 5G इनेबल्‍ड डिवाइसेज की संख्या 10 मिलियन शिपमेंट को पार कर गई है।

रिपोर्ट का अनुमान है कि भारत में 5G सब्‍सक्राइबर बेस 2026 में 369 मिलियन तक पहुंच जाएगा। 5G सर्विसेज के चलते अगले पांच साल में रेवेन्‍यू में भी 164 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्‍मीद है। 
Advertisement

बात करें कंटेंट की, तो देश में 40 फीसदी स्मार्टफोन यूजर्स ने शॉर्ट वीडियो सेगमेंट में वक्‍त बिताया। उम्‍मीद है कि साल 2025 तक यह 60-75 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिया का जेन Z यानी यूथ रोजाना औसतन आठ घंटे ऑनलाइन रहता है। यूजर्स ने अपना 40 फीसदी वक्‍त रीजनल वीडियोज पर बिताया है। नोकिया ने कहा है कि देश में 90 फीसदी इंटरनेट यूजर्स अपनी स्थानीय भाषा में कंटेंट देखना, सुनना, पढ़ना पसंद करते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  4. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  5. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  2. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  4. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  7. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  8. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.