वोडाफोन 4जी नेटवर्क पर अपग्रेड करने पर मिलेगा 4 जीबी मुफ्त डेटा

वोडाफोन 4जी नेटवर्क पर अपग्रेड करने पर मिलेगा 4 जीबी मुफ्त डेटा
ख़ास बातें
  • मुंबई के वोडाफोन ग्राहकों के लिए बेहतरीन ख़बर है
  • सिम वोडाफोन स्टोर, वोडाफोन मिनी स्टोर या मल्टी ब्रांड स्टोर में उपलब्ध
  • वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवाएं देशभर के 17 सर्किल में उपलब्ध हैं
विज्ञापन
मुंबई के वोडाफोन ग्राहकों के लिए बेहतरीन ख़बर है। इस शहर के ग्राहक वोडाफोन 4जी सिम लेने पर 4 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए जो वोडाफोन का सिम तो इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब तक 4जी नेटवर्क में अपग्रेड नहीं किया है।

कंपनी ने जानकारी दी कि 4जी सिम में अपग्रेड करने पर ग्राहक वोडाफोन के मज़बूत नेटवर्क के साथ 4 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे। बताया गया है कि 4जी सिम वोडाफोन स्टोर, वोडाफोन मिनी स्टोर या मल्टी ब्रांड स्टोर में उपलब्ध हैं।

4जी सिम में अपग्रेड करने के बाद वोडाफोन प्रीपेड ग्राहकों को एक बार 4 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। यह डेटा 10 दिनों के अंदर इस्तेमाल करना होगा। दूसरी तरफ, पोस्टपेड ग्राहक एक बिलिंग साइकिल के लिए 4 जीबी डेटा पाएंगे। 4जी सिम में अपग्रेड करने पर ग्राहक के डेटा बैलेंस में 4 जीबी मुफ्त डेटा जोड़ दिया जाएगा।

बता दें कि वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवाएं देशभर के 17 सर्किल में उपलब्ध है। इससे पहले, वोडाफोन इंडिया ने 500 रुपये प्रतिदिन के शुल्क पर अपने उपभोक्ताओं को 45 देशों में मुफ्त इनकमिंग की सुविधा की शुरुआत की थी। इस पैक से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय आउटगोइंग कॉल का शुल्क एक रुपये प्रति मिनट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Vodafone 4G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  2. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  3. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  6. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  8. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  9. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  10. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »