1 जनवरी से बदल जाएगा सिम कार्ड खरीदने का नियम, आपको भी जानना चाहिए नया आदेश! पढ़ें

New SIM Card Rules 2024 : इस बदलाव का मकसद प्रक्रिया को सहज करना, टेलिकॉम कंपनियों की लागत को घटाना और सिम कार्ड इशू करने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 14:42 IST
ख़ास बातें
  • सिम कार्ड खरीदने से जुड़े नियम में बदलाव
  • 1 जनवरी से नए नियम के साथ खरीद पाएंगे सिम
  • सिर्फ डिजिटल KYC की जरूरत होगी

इसका फायदा ग्राहकों और कंपनियों दोनों को होगा।

New SIM Card Rules 2024 : नया साल नए बदलाव लेकर आता है। 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अभी आपको नया सिम खरीदना हो तो कागजी फॉर्म भरना होता है, फोटो देनी होती है और आईडी व अड्रेस प्रूफ के भी हार्ड डॉक्‍युमेंट देने होते हैं। ये चीजें अब पुरानी हो जाएंगी क्‍योंकि 1 जनवरी से सिम खरीदने पर सिर्फ डिजिटल KYC की जरूरत होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने यह ऐलान किया है। इस बदलाव का मकसद प्रक्रिया को सहज करना, टेलिकॉम कंपनियों की लागत को घटाना और सिम कार्ड इशू करने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। 

टेलीकॉम डिपार्टमेंट का नया रूल कहता है कि 1 जनवरी से सिम कार्ड खरीदने पर सिर्फ ई-केवाईसी किया जाएगा। इसका फायदा ग्राहकों और कंपनियों दोनों को होगा। ग्राहकों को फ‍िजिकल डॉक्‍युमेंट्स नहीं देने पड़ेंगे, जबकि टेलिकॉम कंपनियों को वेरिफ‍िकेशन पर जो खर्च करना पड़ता है, उसमें कमी आएगी। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, नए नियम इसी साल घोषित कर दिए गए थे, लेकिन उन्‍हें लागू करने में देर हुई। नय नियम यह भी कहते हैं कि सिम कार्ड के वेंडरों का वेरिफ‍िकेशन किया जाना भी जरूरी है यानी अब हर कोई सिम कार्ड नहीं बेच पाएगा। टेलीकॉम कंपनियों को उनकी फ्रेंचाइजी, डिस्ट्रीब्यूटर्स समेत पीओएस एजेंटों का रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। इसके लिए कंपनियों को निश्चित समय दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि सरकार के इस फैसले का जियो समेत एयरटेल और वोडा-आइडिया ने वेलकम किया है। उनके खुश होने की सबसे बड़ी वजह फ‍िजिकल केवाईसी में आने वाले खर्च में कमी है। यही नहीं, सरकार को सिम कार्ड धोखाधड़ी मामलों की जांच में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि सिम कार्ड धोखाधड़ी के जरिए हजारों लोगों को लाखों रुपये की चपत लगती है। टेलिकॉम कंपनियां भी इस मामले को उठाती रही हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.