JioTVCamera भारत में लॉन्च, टीवी से मुफ्त वीडियो कॉलिंग के आएगा काम

JioTVCamera की कीमत 2,999 रुपये है और यह Jio.com के जरिए खरीदा जा सकता है। जियो इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। जियोटीवीकैमरा को जियोफाइबर सेट-टॉप-बॉक्स से यूएसबी केबल से जोड़ने के बाद यूज़र्स अपने टीवी के जरिए वीडियो कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जनवरी 2020 18:30 IST
ख़ास बातें
  • JioTVCamera को भारत में 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • यह कैमरा जियोफाइबर सेट-टॉप-बॉक्स में जुड़ कर वीडियो कॉलिंग के काम आएगा
  • इसे Jio.com के जरिए खरीदा जा सकता है

JioTVCamera की भारत में कीमत 2,999 रुपये है और इसे Jio.com पर उपलब्ध है

Reliance Jio ने नई JioTVCamera एक्सेसरी लॉन्च की है। यह कैमरा जियो फाइबर यूज़र्स को वीडियो कॉल करने में मदद करेगा। जियो फाइबर के लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि जियो यूज़र्स अपने जियो फाइबर सेट-टॉप-बॉक्स के जरिए वीडियो कॉल कर सकेंगे। जियोटीवीकैमरा को यूज़र्स अपने टीवी सेट से जोड़ सकते हैं और सीधा टीवी से ही वीडियो कॉल कर सकते हैं। फिलहाल हम यह नहीं जानते हैं कि इस सेट-टॉप-बॉक्स साथ कोई थर्ड-पार्टी कैमरा काम करेगा या नहीं। जियोटीवीकैमरा को यूज़र्स जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीद सकते हैं।

नए JioTVCamera की कीमत 2,999 रुपये है और यह Jio.com के जरिए खरीदा जा सकता है। Reliance Jio इस कैमरा की खरीद पर किस्तों के विकल्प भी दे रहा है। और कंपनी का दावा है कि यह कैमरा ग्राहक के पते पर तीन से पांच बिजनेस दिनों के अंदर डिलिवर हो जाएगा। जियो इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा यदि कैमरा डेमेज या खराब निकलता है तो उसे डिलिवर होने के सात दिनों के भीतर बदला भी जा सकता है।
Advertisement

JioTVCamera इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसे केबल के जरिए टीवी सेट-टॉप-बॉक्स पर लगाना होता है और यह कैमरा वीडियो कॉलिंग के लिए तैयार हो जाता है। यह जियोटीवीकैमरा केवल उन जियो फाइबर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिसके पास जियोफाइबर सेट-टॉप-बॉक्स है। नए और मौजूदा जियो ग्राहकों को कंपनी मुफ्त सेट-टॉप-बॉक्स दे रही है। इसके जरिए ग्राहक केवल जियो नंबर पर वीडियो कॉल कर सकते हैं। हालांकि ऑडियो कॉलिंग सभी मोबाइल और लैंडलाइन नंबर पर की जा सकती है।

सेट-टॉप-बॉक्स से कैमरा को यूएसबी केबल से जोड़ने के बाद यूज़र्स को अपने टीवी को रीस्टार्ट करना होगा और जियोकॉल ऐप में अपना लैंडलाइन नंबर सेटअप करना होगा। इसके बाद यूज़र्स जियोकॉल ऐप के जरिए कॉल कर सकते हैं। JioTVCamera का फील्ड-ऑफ-व्यू 120 डिग्री है। इसके जरिए यह कैमरा काफी बड़ा क्षेत्र कवर करता है। कैमरा का वज़न 93 ग्राम है और इसका डायमेंशन 118x37.2x30.8 एमएम है। इसमें 1/2.7-इंच का CMOS सेंसर दिया है, जो 3.1 एमएम फोकल लेंथ के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, JioTV camera, JioFiber, jio set top box
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.