JioMeet से Jio देगी Google Meet और Zoom को चुनौती

JioMeet सर्विस के एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में ऐप के रूप में और साथ-साथ विंडोज और मैकओएस कंप्यूटर पर भी उपलब्ध होने की खबर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मई 2020 14:08 IST
ख़ास बातें
  • JioMeet एंड्रॉयड, आईओएस के साथ विंडोज़ और मैक पर भी होगा उपलब्ध
  • एचडी वीडियो कॉलिंग अनुभव का दावा
  • घोषणा के तुरंत बाद गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर पर हुआ था लिस्ट

JioMeet को भारत में Google Meet, Zoom, Microsoft Teams से सीधी टक्कर मिलेगी

Jio वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्षेत्र में अपना हाथ आज़माना चाह रही है, जिसके लिए कंपनी JioMeet नाम से अपने मूल प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Jio की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने गुरुवार को चौथी तिमाही के लिए अपनी तिमाही आय की घोषणा करते हुए JioMeet प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की अपनी प्लानिंग का खुलासा किया। नया प्लेटफॉर्म Google Meet, Microsoft Teams और Zoom जैसे प्लेटफॉर्म की तरह ही होगा और कंपनी ने इन सभी सर्विस को अब जियोमीट से टक्कर देने की ठानी है। हालांकि बता दें कि JioMeet पूरी तरह से नया नहीं होगा, क्योंकि जियो ने पहले भी इसी तरह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म लाने का प्रयास किया है।

तिमाही आय की घोषणा करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खुलासा किया कि कंपनी जियोमीट को अपने जियो प्लेटफार्मों की सहायक कंपनी के तहत एक राष्ट्रव्यापी वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च कर रही है।

जियो की JioMeet सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में ऐप के रूप में और साथ-साथ विंडोज और मैकओएस कंप्यूटर पर भी उपलब्ध होगा। Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म एक प्लगइन के जरिए आउटलुक पर भी उपलब्ध होगा। यह भी दावा किया जाता है कि यह डिवाइस में एचडी-क्वालिटी अनुभव देगा। इसके अलावा यूज़र्स ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकेंगे या गेस्ट के रूप में भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हो सकेंगे।

आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद Apple ऐप स्टोर और Google Play पर JioMeet ऐप की लिस्टिंग देखी गई। हालांकि इस कहानी को प्रकाशित करने के समय, कंपनी ने इस लिस्टिंग को हटा दिया था। एक समर्पित माइक्रोसाइट (jiomeet.jio.com) जो प्लेटफॉर्म की मुख्य फीचर्स की जानकारी दे रही थी, उसमें भी अब एक मैसेज लिखा दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, "JioMeet में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, JioMeet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.