JioFi का पासवर्ड वेबसाइट और MyJio ऐप से ऐसे बदलें

JioFi का पासवर्ड MyJio App के अलावा Jio की अधिकारिक वेबसाइट से भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 23 मार्च 2020 18:32 IST
ख़ास बातें
  • JioFi का पासवर्ड मायजियो ऐप से बदलना संभव
  • JioFi का पासवर्ड बदलते रहना बेहद ही ज़रूरी
  • JioFi एक पोर्टेबल राउटर है

JioFi 4जी हॉटस्पॉट के ज़रिए होता है अन्य डिवाइस से कनेक्ट

रिलायंस जियो का पोर्टेबल ब्रॉडबैंड राउटर JioFi कम दाम ज़्यादा डेटा उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। इस पोर्टेबल राउटर में जियो सिम का इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल फिर यूज़र्स 4जी हॉटस्पॉट के लिए कर सकते हैं जिसे किसी भी डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टेबलेट या स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। जियोफाई राउटर अलग-अलग साइज़ और बैटरी क्षमता के साथ उपलब्ध हैं। इन्हें MyJio app और वेबसाइट के ज़रिए सेटअप किया जा सकता है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग ब्रॉडबैंड डेटा पैकेजों को सब्सक्राइब कर सकते हैं।  

एक JioFi Portable Router को एक समय में कई डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसे में ऑनलाइन सिक्योरिटी पर खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए यूज़र्स अगर पासवर्ड बदलना चाहता हैं, तो उन्हें नीचे दिए गए निर्देशों को अमल करना होगा।
Advertisement
 

How to change JioFi password (via website)

1. JioFi Router का पासवर्ड बदलने के लिए यूज़र को अपने डिवाइस को जियोफाई हॉटस्पॉट से कनेक्ट करना होगा।
2. अब यूज़र को कनेक्टेड डिवाइस के वेब ब्राउजर में जाना होगा। अब URL बार में डालें http://jiofi.local.html या फिर http://192.168.225.1
3. वेबसाइट खोलने के बाद, यूज़र को लॉग-इन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जो दायीं तरफ दिया गया है।
Advertisement
4. इसमें आपको यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना है।
5. इसके बाद पहले 'नेटवर्क' पर क्लिक करें फिर 'वाई-फाई कॉन्फिग्रेशन' पर और फिर 'सिक्योर की' पर।
 

How to change JioFi password (via My Jio app)

यूज़र मायजियो ऐप के जरिए भी पासवर्ड बदल सकते हैं, जो आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप्पल ऐप स्टोर पर मिल जाएगा।
Advertisement

1. यूज़र को अपने डिवाइस में सबसे पहले JioFi Router से कनेक्ट करना है और फिर अपने स्मार्टफोन पर मायजियो ऐप खोलना है।
2. अब स्क्रीन के बॉटम में दिख रहे 'माय डिवाइस' सेक्शन पर टैप करें।  
Advertisement
3. अब दायें किनारे पर दिख रहे सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें और 'चेंज पासवर्ड' विकल्प को चुनें।
4. अब नया पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Jio, JioFi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.