रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड जल्द हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट से खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 15:48 IST
ख़ास बातें
  • जियो डॉट कॉम के क्विक रीचार्ज पेज पर इन सेवाओं का ज़िक्र
  • गैजेट्स 360 ने इस संबंध में रिलायंस जियो से भी जानकारी मांगी है
  • जनवरी में जियो द्वारा ब्रॉडबैंड सेक्टर में कदम रखने की खबरें आई थीं
अब तक आपने रिलायंस जियो की टेलीकॉम सेवाओं के बारे में सुना होगा। वैसे, पिछले कुछ दिनों पहले रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड नेटवर्क और डीटीएच सेवा के बारे में खबरें ज़रूर आई थीं। लेकिन कंपनी की ओर से इन सेवाओं के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जियो की आधिकारिक वेबसाइट जियो डॉट कॉम के रीचार्ज पेज को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य सेवाओं की खबरें सही थीं।

दरअसल, जियो डॉट कॉम के क्विक रीचार्ज पेज पर मोबाइल और जियोफाई के अलावा वाई-फाई हॉटस्पॉट, होम ब्रॉडबैंड, जियो लिंक और जियो ऐप्स के विजेट भी बने हैं। इसका मतलब है कि कंपनी अपनी इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को रीचार्ज का विकल्प दे रही है। कंपनी ने आधिकारिक बयान ज़ारी किए बिना ही आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि वह ये प्रोडक्ट भी मार्केट में आएंगे। वैसे, अभी यह साफ नहीं है कि जियो लिंक क्या है। लेकिन प्रोडक्ट के विजेट को देखकर यह डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) बॉक्स लग रहा है।
Advertisement
 
गैजेट्स 360 ने इस संबंध में रिलायंस जियो से भी जानकारी मांगी है। लेकिन कंपनी की ओर से फिलहाल कुछ भी नहीं कहा गया है। इसके अलावा हमने कंपनी ने यह भी जानना चाहा कि जियो लिंक क्या है? और इसमें भी निराशा ही हाथ लगी।

याद रहे कि जनवरी महीने में रिलायंस जियो द्वारा ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी कदम रखने की खबरें आई थीं। और इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है। गौर करने वाली बात है कि सितंबर महीने में मुकेश अंबानी ने यह भी बताया था कि कंपनी घरों के लिए रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) की टेस्टिंग कर रही है। पुणे और मुंबई में होने वाली इस टेस्टिंग को रिलायंस जियो गीगाफाइबर के नाम से जाना जाएगा।

दूसरी तरफ, रिलायंस जियो ने गुरुवार देर शाम ट्राई के निर्देश के बाद अपने समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस लेने का फैसला किया। हालांकि, ग्राहक 15 अप्रैल जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Broadband, Jio DTH, Jio Service
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.