Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: सबसे सस्ता 30 दिनों की वैधता वाला प्लान

देश में Jio, Airtel, Vodafone Idea और सरकार के स्वामित्व वाली BSNL कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 319 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा आता है।
  • Vodafone Idea के 379 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा आता है।

Photo Credit: Unsplash/Nima Motaghian Nejad

अगर आप 30 दिनों की वैधता के साथ नया प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो देश में Jio, Airtel, Vodafone Idea और सरकार के स्वामित्व वाली BSNL कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। आज हम सबसे सस्ते 30 दिनों या महीने भर की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं। इन प्रीपेड प्लान पूरी महीने तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ इंटरनेट मिलता है। आइए 30 दिनों तक चलने वाले इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 319 रुपये वाला प्लान
Jio के 319 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान पूरे महीने चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Airtel का 319 रुपये वाला प्लान
Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा आता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 30 दिन तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो Google One में 30GB क्लाउड स्टोरेज और Apple Music का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Vodafone Idea का 379 रुपये वाला प्लान
Vodafone Idea के 379 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान पूरी महीने की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबह दोपहर 12 बजे तक हाई स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है, जिससे सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को उपयोग किया जा सकता है। यह प्लान 2GB तक डाटा बैकअप हर महीने प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps तक हो जाती है। वहीं 5G डिवाइस यूजर्स को 5G कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।

BSNL का 141 रुपये वाला प्लान
BSNL के 141 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 30 दिनों तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में कुल 200 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.