Rs 200 से कम की कीमत में आने वाले ये हैं Jio, Vi और Airtel के बेस्ट प्लान

किफायती रीचार्ज प्लान की जरूरत को देखते हुए आज हम आपके लिए Jio, Vi और Airtel टेलीकॉम कंपनियों के 200 रुपये से कम की कीमत में आने वाले बेस्ट रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और एसएमएस जैसी जरूरी सुविधा प्राप्त होंगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Jio और Vi कंपनी लेकर आती है 199 रुपये का रीचार्ज प्लान
  • Airtel कंपनी 200 रुपये से कम में नहीं देती डेली डाटा बेनेफिट
  • किफायती रीचार्ज प्लान ढूंढने वाले यूज़र्स के लिए बेस्ट है ये प्लान्स
Jio, Vi और Airtel सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। इनमें सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा रीचार्ज प्लान शामिल है। हालांकि, ज्यादातर लोग कम कीमत वाले अच्छे बेनेफिट्स से लैस रीचार्ज प्लान की तलाश करते हैं। लेकिन रीचार्ज प्लान के टैरिफ में हुई बढ़ोतरी के बाद सस्ते रीचार्ज की संख्या काफी कम हो गई है। यदि हम बजट के अंदर रीचार्ज प्लान की तलाश करें, तो अब भी कई ऐसे रीचार्ज प्लान कंपनियां लेकर आती हैं जिनमें कम कीमत के अंदर अच्छे-खासे बेनेफिट्स मिल जाते हैं।

किफायती रीचार्ज प्लान की जरूरत को देखते हुए आज हम आपके लिए Jio, Vi और Airtel टेलीकॉम कंपनियों के 200 रुपये से कम की कीमत में आने वाले बेस्ट रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और एसएमएस जैसी जरूरी सुविधा प्राप्त होंगी।
Advertisement
 

Jio Prepaid Plans Under Rs 200

200 रुपये से कम की कीमत में आने वाला Jio का बेस्ट रीचार्ज प्लान 199 रुपये का है। इस कीमत में आपको सभी जरूरी बेनेफिट्स प्राप्त हो जाते हैं। इसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बता दें, इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन तक की है, तो आपको इस प्लान के तहत मिलने वाले सभी बेनेफिट 23 दिन तक के लिए उपलब्ध होते हैं। डाटा की बात करें, तो यह प्लान ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान करता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps रह जाती है। 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आपको प्लान में कुल मिलाकर 34.5GB डाटा प्राप्त होता है। यही नहीं इस प्लान के तहत आप रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस भी भेज सकते हैं।
 

Vi Prepaid Plans Under Rs 200

जियो की Vi टेलीकॉम कंपनी का भी 199 रुपये का प्लान 200 रुपये से कम की कीमत में आने वाला बेस्ट रीचार्ज प्लान है। हालांकि, यह रीचार्ज प्लान केवल 18 दिन तक की ही वैलिडिटी यूज़र्स को प्रदान करता है। वहीं, इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है।
 

Airtel Prepaid Plans Under Rs 200

Airtel कंपनी 200 रुपये के अंदर डेली डाटा सुविधा वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर नहीं आती है। 209 रुपये की कीमत में आपको डेली 1 जीबी डाटा बेनेफिट वाला प्लान मिलता है। लेकिन यदि आपका बजट 200 रुपये ही है, तो आप कंपनी के 179 रुपये वाला रीचार्ज प्लान एक्टिव करा सकते हैं। इस प्लान में टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को पूरे 28 दिन तक की वैलिडिटी वाले बेनेफिट्स प्रदान करती है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है। वहीं प्लान में 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.