28 दिनों तक डेली मिलेगा 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, जानें Jio के इस प्लान की कीमत

Jio के पास एक 419 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को 3GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड कॉल, फ्री SMS, 3GB डेली डेटा देता है Rs. 419 का Jio प्लान
  • इस प्राइस रेंज में Airtel के पास नहीं है कोई 3GB डेली डेटा प्लान
  • Vi के 475 रुपये के प्लान में मिलता है 3GB डेली डेटा

Jio के प्लान में रोज़ाना 100 मुफ्त SMS का फायदा भी मिलता है

Jio के पोर्टफोलियो में अन्य भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में कई वैल्यू फॉर मनी प्लान हैं। ये प्लान आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS के बेनिफिट्स के साथ-साथ भरपूर डेटा भी देते हैं। Airtel और Vi के प्लान की तुलना में डेली डेटा कोटा के मामले में Jio के अनलिमिटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान ज्यादा अच्छे साबित होते हैं। यहां हम आपको Jio के 28 दिन के प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको रोज़ाना 3GB डेटा का फायदा देगा और साथ ही इसमें कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, हम आपको इस प्लान की तुलना Airtel और Vi के इस प्राइस रेंज में आने वाले प्लान से भी करेंगे।
 

Jio Rs 419 prepaid recharge plan benefits

Jio के पास एक 419 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को 3GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। Jio Rs 419 रिचार्ज पैक में यूज़र्स को रोज़ाना 100 फ्री SMS बेनिफिट भी मिलते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस हिसाब से यूज़र्स को कुल 84GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा अनलिमिटेड है, जिसका मतलब है कि डेली कोटा खत्म होने के बाद भी आप 64kbps की लो-स्पीड के साथ ब्राउजिंग कर सकते हैं
Advertisement

Jio अपने इस पैक के साथ 28 दिनों के लिए Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है। 
 

Jio Rs 419 prepaid recharge plan vs others

Airtel के पोर्टफोलियो में इस प्राइस रेंज में कोई 3GB डेली डेटा प्लान नहीं है। इसके बजाय कंपनी एक 449 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान देती है, जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता के दौरान रोज़ाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में रोज़ाना 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है।
Advertisement

वहीं, Vi के पास एक 475 रुपये का प्लान है, जिसमें आपको 3GB डेली डेटा मिलेगा। इसमें अन्य फायदे Airtel और Jio के प्लान के समान हैं। हालांकि Vi अपने यूज़र्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स देता है, जो है डेटा कैरी फॉर्वर्ड बेनिफिट। इसमें यूज़र्स सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचे हुए हाई-स्पीड डेटा को शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन मध्यरात्री 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सर्फिंग, स्ट्रीमिंग और शेयरिंग में इस्तेमाल होने वाले डेटा को डेली कोटा में नहीं गिना जाता है। इसके अलावा, Vi अपने यूज़र्स को 2GB तक बैकअप डेटा उधार लेने का ऑप्शन भी देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, vi, Jio, Prepaid recharge plans, Data Plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.