Jio के 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर पाएं 50 रुपये का कैशबैक

रिलायंस जियो ने फ्लिपकार्ट के पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे के साथ साझेदारी की है जिसका फायदा जियो प्रीपेड यूज़र को मिलेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि साझेदारी के तहत 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2018 19:43 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने फ्लिपकार्ट के पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे के साथ साझेदारी की
  • कैशबैक ऑफर का नाम होगा, ‘हॉलीडे हंगामा’
  • 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा
रिलायंस जियो ने फ्लिपकार्ट के पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे के साथ साझेदारी की है जिसका फायदा जियो प्रीपेड यूज़र को मिलेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि साझेदारी के तहत 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक ऑफर का नाम होगा, ‘हॉलीडे हंगामा’। यह ऑफर सिर्फ 399 रुपये के Jio रीचार्ज के साथ आएगा और इसकी अवधि 1 जून से 15 जून के बीच की होगी। इसके अलावा यूज़र को MyJio ऐप के ज़रिए ही रीचार्ज कराना होगा। याद रहे कि 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में जियो यूज़र को 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, 100 मुफ्त एसएमएस प्रति दिन और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 
Jio के ‘Holiday Hungama’ कैशबैक ऑफर के तहत 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने वाले यूज़र को 50 रुपये कैशबैक मिलेगा। यूज़र को रीचार्ज की राशि के भुगतान के लिए PhonePe पेमेंट विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद ही कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक के साथ जियो द्वारा पहले दिए गए 50 रुपये के डिस्काउंट वाउचर को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस तरह से जियो का 399 रुपये का रीचार्ज पैक प्रभावी तौर पर 299 रुपये का हो जाएगा। इस तरह से ग्राहकों को पैक की कीमत पर करीब 25 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Jio-PhonePe कैशबैक ऑफर के बारे में ज़्यादा ब्योरा शुक्रवार को सामने आएगा, जब इसे आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

लोकप्रिय 399 रुपये के जियो रीचार्ज पैक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 126 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। हर दिन इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट उपलब्ध होता है। डेटा के अलावा यूज़र अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि जियो ने हाल ही में Samsung Galaxy J2 (2018) और Galaxy J7 Pro स्मार्टफोन के साथ 2,750 रुपये कैशबैक की घोषणा की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.