Jio दे रहा है मात्र 395 रुपये में 3 महीने के लिए 6GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है।

Jio दे रहा है मात्र 395 रुपये में 3 महीने के लिए 6GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Photo Credit: Airtel

Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB हाई स्पीड डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 399 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप 400 रुपये के बजट में प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपको देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio के किफायती प्लान के बारे में बता रहे हैं। महज 400 रुपये से भी कम दाम में 3 महीने की वैधता के साथ जियो का प्लान आता है। आज हम आपको Jio के 395 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार में बता रहे हैं। साथ ही साथ इस बजट में आने वाले जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान की भी जानकारी दे रहे हैं ताकि आप अपने लिए सही ऑप्शन का चयन कर पाएंगे।

Jio का 395 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो सकती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में कुल 1000 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।


400 रुपये में आने वाले प्रीपेड प्लान


Airtel का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो सकती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में डेली 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Airtel Xstream App, Airtel Thanks, Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Vodafone Idea का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। यह कुल 75GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के मामले में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में 3 महीने के लिए Disney+Hotstar Mobile और Vi Movies & TV VIP एक्सेस मिलता है। अनलिमिटेड नाइट डाटा के तहत रात 12 बजे से 6 बजे तक डाटा का लाभ मिलता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के तहत 2GB डाटा बैकअप दिया जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »