Jio ने लॉन्च किए 3 नए प्रीपेड प्लान, Disney+ Hotstar के साथ मिलेगा डेटा और कॉलिंग का फायदा

'Cricket' प्लान के नाम से लॉन्च 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये के Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान तीन महीने के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन की पेशकश करते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 मई 2022 15:17 IST
ख़ास बातें
  • नए Jio प्लान्स की कीमत 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये है
  • कंपनी ने एक 151 रुपये का डेटा एड-ऑन पैक भी पेश किया है
  • कम से ज्यादा की ओर, प्लान्स की वैधता क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 86 दिन है

Jio ने 151 रुपये का डेटा एड ऑन पैक भी पेश किया है

Reliance Jio ने Disney+ Hotstar के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इनकी कीमत 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये है। तीनों ही प्लान में 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। तीन नए प्लान के अलावा, Jio ने 151 रुपये का डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है, जो 8GB हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ Disney+ Hotstar Mobile एक्सेस देता है।
 

Jio Rs. 333, Rs. 583, Rs. 783 prepaid recharge plan benefits

'Cricket' प्लान के नाम से लॉन्च 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये के Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान तीन महीने के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन की पेशकश करते हैं। एक बार रिचार्ज करने के बाद, यूजर्स को अपने उसी Jio मोबाइल नंबर के साथ Disney+ Hotstar ऐप में साइन इन करना होगा, जिसपर रिचार्ज किया गया है।

डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के अलावा, सभी तीन नए Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलता है। तीनों प्लान्स में फर्क सिर्फ उनकी वैलिडिटी का है।

333 रुपये के Jio रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, 583 रुपये के प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी, और 783 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Advertisement

ध्यान रखें कि क्योंकि नए प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों से कम है, इसलिए यूजर्स को तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाने के लिए लगातार एक एक्टिव प्लान पर रहना होगा। सब्सक्रिप्शन भी लागू रिचार्ज प्लान की खरीद की तारीख से शुरू होगा, भले ही प्लान एक्टिव हो या ग्राहक द्वारा पहले से क्यू में रखा गया हो।

Jio 151 रुपये का डेटा ऐड-ऑन पैक भी लाया है, जिसके लिए यूजर्स को तीन महीने तक Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए एक एक्टिव प्लान पर होना जरूरी है। यह 8GB हाई-स्पीड डेटा एक्सेस भी देता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Disney Plus Hostar, Jio, Jio prepaid recharge plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.