Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान

Reliance Jio का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान MyJio ऐप से गायब हो गया है। यह प्लान रोज 1GB डेटा और 22 दिन की वैलिडिटी देता था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2026 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Jio का 209 रुपये वाला प्लान MyJio ऐप से गायब
  • प्लान में रोज 1GB डेटा और 22 दिन वैलिडिटी मिलती थी
  • TRAI के निर्देशों के बाद बदलाव की संभावना जताई जा रही है

टेलीकॉम सेक्टर में बदलाव के बीच Reliance Jio का एक सस्ता प्रीपेड प्लान अब नजर नहीं आ रहा है। कंपनी का 209 रुपये वाला प्लान, जो MyJio ऐप के Affordable Packs सेक्शन में Value Plans कैटेगरी के तहत मिलता था, फिलहाल लिस्ट से गायब हो गया है। कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम TRAI के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया हो सकता है, जिनमें कुछ टैरिफ प्रैक्टिस को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए थे।

Jio का 209 रुपये वाला प्लान यूजर्स के बीच खास था क्योंकि यह Jio का इकलौता ऐसा प्रीपेड प्लान था जिसमें रोज 1GB डेटा मिलता था। फिलहाल यह प्लान MyJio ऐप पर दिखाई नहीं दे रहा है और यह भी साफ नहीं है कि कंपनी इसे वापस लाएगी या नहीं। ऐसे में जिन यूजर्स को कम कीमत में डेली डेटा चाहिए था, उनके लिए यह प्लान एक किफायती ऑप्शन माना जाता था। प्लान के पोर्टल से गायब होने की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक द्वारा शेयर की गई थी।

Advertisement

Jio 209 रुपये प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 22 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता था, यानी कुल 22GB डेटा यूजर्स को दिया जाता था। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी शामिल थे, जिससे यह एक बैलेंस्ड प्लान बन जाता था।

इस प्लान के साथ JioTV और JioAICloud जैसे बेनिफिट्स भी मिलते थे। हालांकि, रोज का हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती थी, जो सिर्फ बेसिक ब्राउजिंग के लिए ही पर्याप्त होती है।

कीमत के हिसाब से देखें तो इस प्लान की इफेक्टिव कॉस्ट करीब 9.5 रुपये प्रति दिन पड़ती थी, जिससे यह बजट यूजर्स के लिए एक किफायती ऑप्शन था। फिलहाल यह देखना बाकी है कि Jio इस प्लान को दोबारा लिस्ट करता है या यूजर्स के लिए कोई नया ऑप्शन पेश करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.