Jio के सिर्फ एक रिचार्ज पर मिल रहा Prime Video का सब्‍सक्र‍िप्‍शन! रोज 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें डिटेल

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio वर्तमान में Amazon Prime वीडियो के साथ सिर्फ एक प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2024 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी गई है।
  • Jio के 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डेली डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

Jio के 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी गई है।

Photo Credit: Reliance

Jio Recarhge Prime Video Offer : जब से टेलिकॉम कंपनियों ने मोबाइल रिचार्ज को महंगा किया है, कई लोग ऐसे प्‍लान्‍स की तलाश में हैं, जो ओटीटी के सब्‍सक्रिप्‍शन के साथ आते हैं। प्राइम वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया अपने प्रीपेड रिचार्ज पर प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन बंडल करती हैं। हम यहां बात कर रहे हैं Reliance Jio के प्‍लान की। मौजूदा वक्‍त में Amazon Prime वीडियो के साथ कंपनी सिर्फ एक प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। यह 1029 रुपये का प्रीपेड प्लान है, जो कई सुविधाएं ऑफर करता है। 


Jio का 1029 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


Advertisement
Jio के 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी गई है। यह प्रीपेड प्लान रोजाना 2GB डेली डाटा प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition, JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस प्लान में वैध यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान किया जाता है।

Jio इसके अलावा कई प्रीपेड प्लान प्रदान करता है, जिनमें अन्य ओटीटी चैनल का एक्सेस मिलता है। Jio के साथ JioTV Premium, Netflix, Disney+ Hotstar, FanCode, JioSaavn Pro औरZEE5-SonyLIV कॉम्बो का लाभ ले सकते हैं।
Advertisement

Jio का 1799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 1799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ डेली 3GB डाटा दिया जाता है। कुल 252GB डाटा बैठता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में Netflix  बेसिक के साथ, JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस शामिल है।
Advertisement

Jio का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 1299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है जो कि 84 दिनों की वैधता के साथ कुल 168GB डाटा बैठता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में Netflix  (बेसिक) के साथ, JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस मिलता है।
Advertisement

Jio का 949 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 949 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इसमें 100 एसएमएस प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों में Disney+Hotstar, JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Advertisement

Jio का 1049 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 1049 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें हर दिन 2GB डाटा आता है जो कि 168GB डाटा बैठता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसमें डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों में Sony LIV, ZEE5 के साथ, JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस शामिल है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.