Jio के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हुआ यह बदलाव

Jio.com की लिस्टिंग के मुताबिक, 98 रुपये वाले Jio Prepaid Plan में अब ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 300 एसएमएस मिलते है। पहले इस प्लान में 100 एसएमएस भेजने की सुविधा थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2019 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने हाल में गैर-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए शुल्क लगाया था
  • बीते महीने जियो ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था
  • 98 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है

Reliance Jio ने अभी कुछ दिन पहले ही नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए

Reliance Jio ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपडेट किया है। 98 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को ज़्यादा एसएमएस भेजने की सुविधा होगी। 98 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान में 2 जीबी 4जी डेटा भी मिलता है। इसके अलावा जियो से जियो नंबर व लैंडलाइन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स की सुविधा होती है। बीते हफ्ते जियो ने अपने टैरिफ प्लान में बदलाव किए थे। नए प्रीपेड प्लान 129 रुपये से शुरू होते हैं। गौर करने वाली बात है कि जियो द्वारा किए गए इन बदलाव से पहले Bharti Airtel और Vodafone Idea ने नए प्रीपेड प्लान मार्केट में उतारे थे।

Jio.com की लिस्टिंग के मुताबिक, 98 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान में अब ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 300 एसएमएस मिलते है। पहले इस प्लान में 100 एसएमएस भेजने की सुविधा थी।

अतिरिक्त एसएमएस भेजने की सुविधा के अलावा 98 रुपये वाले Jio Prepaid Plan में 2 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र्स को 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा दिया जाता है। इस प्लान में जियो से जियो और लैंडलाइन नंबर पर कॉल करना बिल्कुल मुफ्त होगा। लेकिन गैर-जियो नंबर पर वॉयस कॉल्स करने के लिए यूज़र्स को IUC टॉप अप वाउचर से रीचार्ज कराना होगा।

ग्राहक 98 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान से जियो की वेबसाइट, माय जियो ऐप या किसी थर्ड पार्टी रीचार्ज प्लेटफॉर्म से रीचार्ज करा सकते हैं।
Advertisement

Reliance Jio ने अभी कुछ दिन पहले ही नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। इन प्लान की कीमत 129 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा प्रीपेड प्लान 2,199 रुपये का है। बीते महीने जियो ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था। इसकी वैधता 28 दिनों से घटाकर 24 दिन कर दी गई थी। इसके अलावा प्लान में 300 मिनट गैर-जियो नेटवर्क कॉल मिनट दिए जाते हैं। 149 रुपये Jio Plan में हर दिन इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Rs 98 Jio prepaid plan, Jio, Reliance
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.