Jio के कुछ चुनिंदा प्लान में मुफ्त में देखें IPL 2020

Jio 401 रुपये और 2,599 रुपये के प्रीपेड पैक और 849 रुपये और अधिक के जियो फाइबर प्लान पर पहले से ही Disney Hotstar सदस्यता देती आ रही है। ऐसा ही Jio Fiber 849 रुपये और अधिक के प्लान के साथ भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Jio चुनिंदा यूज़र्स को देगी मुफ्त IPL 2020 लाइवस्ट्रीमिंग का मौका
  • कुछ चुनिंदा प्रीपेड और फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलेगा फायदा
  • नई सुविधा के लिए Disney+ Hotstar के साथ की है साझेदारी

IPL 2020 इवेंट 19 सितंबर से होगा शुरू

Jio और Disney+ Hotstar ने अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान और जियो फाइबर यूज़र्स को कथित तौर पर IPL 2020 मुफ्त में लाइव दिखाने की योजना बनाई है। दोनों कंपनियों ने भारत में इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की के लिए हाथ मिलाया है। टेलीकॉम दिग्गज 401 रुपये और 2,599 रुपये प्रीपेड प्लान यूज़र्स को मुफ्त स्ट्रीमिंग देने की योजना बना रहा है। इन दोनों प्लान पर पहले से ही डिज्नी+ हॉटस्टार की सदस्यता मिलती आ रही है, लेकिन आईपीएल 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानकारी अब तक निश्चित नहीं थी। इसके अलावा जो Jio Fiber सब्सक्राइबर्स 849 रुपये और उससे ऊपर के प्लान पर हैं, कथित तौर पर समान लाभ प्राप्त करेंगे। इन प्लान पर भी स्टैंडर्ड Disney+ Hotstar VIP वार्षिक सदस्यता मिलती हैं।

सूत्रों का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट कहती है कि Jio IPL 2020 में दो चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर लाइव स्ट्रीमिंग का लाभ देगी और Jio Fiber प्लान, जिसकी कीमत 849 रुपये और उससे अधिक है, उनमें भी यह लाभ मिलेगा। जियो 401 रुपये और 2,599 रुपये के प्रीपेड पैक और 849 रुपये और अधिक के जियो फाइबर प्लान पर पहले से ही Disney+ Hotstar सदस्यता देती आ रही है। अब नई रिपोर्ट के अनुसार इन यूज़र्स को मुफ्त आईपीएल भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन Jio यूजर्स ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की सदस्यता नहीं ली है या उन्हें मुफ्त पहुंच नहीं है, उनके लिए आईपीएल 2020 की स्ट्रीमिंग सिर्फ 5 मिनट तक सीमित रहेगी।

एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, Disney+ Hotstar IPL 2020 की स्ट्रीमिंग को प्रीमियम मेंबर तक सीमित रखने की योजना बना रहा है। ऐसे में इसे वीआईपी सदस्य लाइव नहीं देख पाएंगे। यदि यह सच होता है तो निश्चित तौर पर जियो का यह कदम काफी यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। फिलहाल यह बात साफ नहीं है कि जियो डेटा एड-ऑन पैक वाले यूज़र्स, जिन्हें Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलता है, IPL 2020 लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे या नहीं।

Jio 401 रुपये प्रीपेड प्लान में 3 जीबी डेली डेटा, Jio नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर 1,000 कॉलिंग मिनट और प्रति दिन 100 एसएमएस 28 दिनों के लिए मिलते हैं। वहीं,  जियो 2,599 प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, Jio नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर 12,000 कॉलिंग मिनट, प्रति दिन 100 एसएमएस 365 दिनों के लिए मिलते हैं। जैसा कि हमने बताया कि ये दोनों प्लान पहले से ही Disney+ Hotstar VIP सदस्यता के साथ आते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio offers, Disney Plus Hotstar, IPL 2020
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.