Jio Prime मेंबरशिप अगले साल मुफ्त, लेकिन सिर्फ मौज़ूदा यूज़र के लिए

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को अगले एक साल के लिए यह सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 18:53 IST
ख़ास बातें
  • मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को मुफ्त में एक साल के लिए मिलेगी यह सेवा
  • नए यूज़र को मेंबरशिप लेने के लिए 99 रुपये का शुल्क देना होगा
  • इससे पहले भी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये ही थी

रिलायंस जियो

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को अगले एक साल के लिए यह सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। बताया गया है कि जिन रिलायंस जियो यूज़र ने Jio Prime मेंबरशिप के लिए 31 मार्च 2018 या उससे पहले ही सब्सक्राइब किया है, उन्हें कंपनी की ओर से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के प्राइम सेवा मिलती रहेगी। बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। ऐसे में मौज़ूदा जियो प्राइम सब्सक्राइबर को इस मेंबरशिप को फिर से एक्टिव करना होगा, जो जियो ऐप के ज़रिए संभव होगा।

जिन यूज़र ने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है। उन्हें इसके लिए 99 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर मौज़ूदा और नए प्राइम मेंबर के लिए स्थिति साफ की है।
Advertisement
 

ऐसे मिलेगी एक साल के लिए मुफ्त में जियो प्राइम मेंबरशिप

31 मार्च या उससे पहले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र को मुफ्त में अगले साल के लिए मेंबरशिप दी जा रही है। मुफ्त सेवा मायजियो ऐप के ज़रिए हासिल की जा सकती है। सबसे पहले मायजियो ऐप में जाएं, फिर 12 महीने की कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप में अपनी रुचि दिखाएं। इसके बाद आपकी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन जारी रहेगी।
 

गैर-जियो प्राइम मेंबर को यह करना होगा...

अगर आपने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है। तो यह सदस्यता 99 रुपये में मिलेगी। एक तरह से देखा जाए तो नए जियो प्राइम मेंबर को भी कोई नुकसान नहीं होने वाला।

बता दें कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत, पहले की तरह यूज़र को सस्ते दाम में रीचार्ज पैक और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में यूज़र को और सुविधाएं मुहैया कराएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Prime, Jio Prime Membership, Jio Prime Sub

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.