Rs 500 से कम की कीमत में Jio के इन प्लान्स पर मिल रहा JioMart महाकैशबैक ऑफर

Jio कंपनी ने पिछले ही दिनों 200 रुपये से अधिक की कीमत वाले प्लान्स पर JioMart महाकैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। यह ऑफर आपको 200 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक के रीचार्ज प्लान पर उपलब्ध होगा। हालांकि, हम आपको 500 रुपये से कम की कीमत वाले प्लान्स की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • 419 रुपये वाले प्लान में मिलता है डेली 3 जीबी डाटा
  • 296 रुपये वाले डाटा प्लान में 200 रुपये का जियोमार्ट महा कैशबैक मिलता है
  • 299 रुपये वाला पैक 20 प्रतिशत जियोमार्ट महा कैशबैक देता है
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Jio अपने सब्सक्राइबर्स के लिए कई प्रीपेड प्लान्स लेकर आती है। यह प्लान अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel और Jio की तुलना में न केवल सस्ते बल्कि कई शानदार बेनेफिट्स से लैस होते हैं। हालांकि, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जियो की तरफ आकर्षिक करने के लिए पिछले ही दिनों कंपनी ने अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स में JioMart महाकैशबैक ऑफर पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 200 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 500 रुपये से कम की कीमत वाले जियोमार्ट महाकैशबैक ऑफर से लैस ऐसे ही प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं।

Jio कंपनी ने पिछले ही दिनों 200 रुपये से अधिक की कीमत वाले प्लान्स पर JioMart महाकैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। यह ऑफर आपको 200 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक के रीचार्ज प्लान पर उपलब्ध होगा। हालांकि, हम आपको 500 रुपये से कम की कीमत वाले प्लान्स की जानकारी देंगे।

जियो कंपनी 249 रुपये के प्लान में 20 प्रतिशत तक का JioMart महा कैशबैक ऑफर करती है। प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्लान आपको रोज़ाना 2 जीबी डाटा उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है। बता दें, इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन तक की है।

कंपनी 296 रुपये वाले डाटा प्लान में भी जियोमार्ट कैशबैक ऑफर देती है, जिसमें आपको पूरे 200 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इसके अलावा, यह प्लान ग्राहकों को बिना लिमिट के 25 जीबी डाटा इस्तेमाल करने की छूट देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन तक की है, जिसका मतलब यह है कि 30 दिन तक आप 25 जीबी डाटा को किसी भी दिन कितना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी लाता है।
Advertisement

अगला प्लान 299 रुपये है, जो कि 20 प्रतिशत जियोमार्ट महा कैशबैक देता है। यह प्लान ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है।
Advertisement

जियो का 301 रुपये वाला प्लान ग्राहकों 50 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए देता है। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 200 रुपये का कैशबैक मिलता है।

आखिरी 419 रुपये वाला प्लान 200 रुपये का जियोमार्ट महा कैशबैक देता है। यह प्लान ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.