Jio New Recharge : US और UAE जाने वालों के लिए Jio लाई नए अनलिमिटेड रोमिंग पैक, जानें

Jio New Recharge : UAE, US और मैक्सिको जैसे देश जाने वाले लोग इन प्‍लान्‍स को चुन सकते हैं।

Jio New Recharge : US और UAE जाने वालों के लिए Jio लाई नए अनलिमिटेड रोमिंग पैक, जानें

कंपनी 2,799 रुपये में एक सालाना रोमिंग प्‍लान भी लाई है, जिस पर घूमने-फ‍िरने वाली कई जगहों पर 100 मिनट की वॉयस कॉल और 2 जीबी डेटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • जियो ने पेश किए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्‍लान
  • दुबई, अमेरिका जाने वालों को होगा फायदा
  • सालाना रोमिंग पैक भी लाई है कंपनी
विज्ञापन
Jio New International Unlimited Roaming Packs : रिलायंस जियो ने नए इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोम‍िंग पैक्‍स पेश किए हैं। इनकी कीमत 898 रुपये से 3455 रुपये के बीच है। 898 रुपये के प्‍लान पर 7 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जबकि 3455 रुपये का प्‍लान 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। UAE, US और मैक्सिको जैसे देश जाने वाले लोग इन प्‍लान्‍स को चुन सकते हैं। ये प्‍लान भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा देते हैं। कंपनी 2,799 रुपये में एक सालाना रोमिंग प्‍लान भी लाई है, जिस पर घूमने-फ‍िरने वाली कई जगहों पर 100 मिनट की वॉयस कॉल और 2 जीबी डेटा मिलता है।  

जियो ने गुरुवार को एक रिलीज में नए प्‍लान्‍स की जानकारी दी। बताया कि UAE जाने वाले यूजर्स जियो के 3 नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक्‍स का फायदा उठा सकते हैं। इन प्‍लान्‍स के प्राइस 898 रुपये, 1,598 रुपये और 2,998 रुपये हैं। पहले प्‍लान में 7 दिन, दूसरे प्‍लान में 14 दिन और तीसरे प्‍लान में 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 2,998 रुपये के प्‍लान के साथ भारत में 250 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल दी जा रही है साथ ही 7GB डेटा मिलता है।

वहीं, 898 रुपये वाले प्‍लान में 100 मिनट की वॉयस कॉल और 1,598 रुपये वाले प्लान में 150 मिनट की वॉयस कॉल मिलती है। डेटा भी दिया जाता है, जिसकी लिमिट खत्‍म होने पर स्‍पीड कम हो जाती है। 

कंपनी ने US, मैक्सिको और यूएस वर्जिन आइलैंड जाने वालों के लिए भी 3 नए पैक पेश किए हैं। वहां के लिए पहला प्‍लान 1555 रुपये का है, जिस पर 10 दिनों की वैलिड‍िटी मिलती है। साथ में 150 मिनट की वॉयस कॉल और 7 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके बाद 2,555 और 3,455 रुपये के प्लान हैं, जो 250 मिनट की वॉयस कॉल ऑफर करते हैं। पहले प्‍लान में 15GB डेटा और 21 दिनों की वैलिडिटी है, जबकि दूसरे प्‍लान में 25GB डेटा और 30 दिनों की वैलिड‍िटी मिल रही है। तीनों प्‍लान्‍स पर अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल दी जाती है। 

कंपनी ने 2799 रुपये वाला एक सालाना प्‍लान भी पेश किया है। इसमें 100 आउटगोइंग और इनकमिंग मिनट मिलते हैं। साथ ही मिलता है 25 जीबी डेटा। ये प्‍लान 51 देशों को कवर करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »