Jio ने लॉन्च किए "No Daily Limit" के तहत 5 नए प्लान, कीमत 127 रुपये से शुरू...

Jio ने पांच नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जो कि नो डेली लिमिट के स्पेशल पैक है। इन पैक में ग्राहकों को बिना किसी लिमिटेशन के बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होंगे, जो बिनी किसी डेली कोटा के डाटा का उपयोग करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जून 2021 16:09 IST
ख़ास बातें
  • No daily limit रीचार्ज में शामिल हैं पांच पैक
  • सबसे सस्ता रीचार्ज पैक की कीमत 127 रुपये है
  • सबसे महंगे पैक की कीमत 2,397 रुपये है
Jio ने पांच नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जो कि नो डेली लिमिट के स्पेशल पैक है। इन पैक में ग्राहकों को बिना किसी लिमिटेशन के बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होंगे, जो बिनी किसी डेली कोटा के डाटा का उपयोग करना चाह रहे हैं। इन पैक्स की कीमत 127 रुपये से शुरू होती है, जबकि सबसे महंगा प्लान 2,397 रुपये का है। केवल डाटा ही नहीं बल्कि इन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को कॉलिंग और डेली एसएमएस बेनेफिट्स के साथ-साथ जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए जानते हैं, इन पैक्स के बारे में।

Jio के इन पांचों प्लान को MyJio App व वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिसे आप "No Daily Limit" कैटेगरी के तहत पा सकते हैं। पांचों प्लान में से सबसे सस्ता पैक 127 रुपये है। इस पैक में ग्राहकों को 15 दिन की वैधता के साथ 12GB डाटा प्राप्त होता है। जिसका मतलब यह है कि इस 12 जीबी डाटा का इस्तेमाल आप 15 दिन के अंदर कभी भी और कितना भी कर सकते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SmS फ्री जैसे बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इस पैक में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Advertisement

जियो के इन पांच प्लान्स में अगला प्लान 247 रुपये का है, इस प्लान की वैधता 30 दिन यानी 1 महीने की है। ग्राहकों को इस प्लान में 25GB डाटा प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SmS फ्री बेनेफिट्स भी मिलते हैं। साथ ही इसमें भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

अगले रीचार्ज प्लान की कीमत 447 रुपये है। इस प्लान में 60 दिन की वैधता के साथ 50GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन बाकि दो प्लान की तरह प्राप्त होगा।
Advertisement

चौथे प्लान की कीमत 597 रुपये है। इस प्लान में 90 दिन की वैधता के साथ 75GB डाटा प्राप्त होता है। अन्य बेनेफिट्स बाकि प्लान के समान है।
Advertisement

वहीं, पांचवे प्लान की कीमत 2,397 रुपये है। इस प्लान में आपको 365 दिन की वैधता के साथ 365GB डाटा प्राप्त होता है। यानी आप 1 साल तक इस 365 जीबी डाटा का इस्तेमाल किसी भी दिन बिना किसी लिमिट के कर सकते हैं। कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप बेनेफिट्स सभी प्लान में समान है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio No daily limit recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.