365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, और OTT मनोरंजन वाला Jio का यह प्लान है कमाल!

रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसमें लम्बी वैलिडिटी, भरपूर डेली इंटरनेट के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2024 19:44 IST
ख़ास बातें
  • 365 दिनों का कुल डेटा बेनिफिट देखें तो यह 912.5GB डेटा होता है।
  • इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • JioCloud ऐप का एक्सेस आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।

रिलायंस जियो कई ऐसे प्लान पेश करती है जिसमें लम्बी वैलिडिटी, भरपूर डेली इंटरनेट के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट दिए जाते हैं।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स के लिए भी जानी जाती है। कंपनी ने हाल ही में अपने कई प्लान अपडेट किए हैं। इसके अलावा कई सारे मोबाइल प्लान नए भी जोड़े गए हैं। सबसे किफायती प्लान्स की बात करें तो कंपनी ने कुछ ऐसे एनुअल प्लान पेश किए हैं जो डेटा समेत कई सारे बंडल बेनिफिट्स लेकर आते हैं। हम आपको ऐसे ही एक किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसमें लम्बी वैलिडिटी, भरपूर डेली इंटरनेट के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट दिए जाते हैं। इस प्लान के साथ 5G अनलिमिटिड डेटा भी दिया जाता है। कंपनी 2999 रुपये के प्लान में बेहतरीन बेनिफिट्स पेश करती है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। यानी कि 365 दिनों का कुल डेटा बेनिफिट देखें तो यह 912.5GB डेटा होता है। बता दें कि यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग शामिल है। यानी अपने करीबियों से आप अनलिमिटिड बातें कर सकते हैं। 

जियो प्रीपेड प्लान अपने साथ 100 फ्री SMS सुविधा भी लेकर आता है। यानी डेली बेसिस पर यूजर 100 SMS मुफ्त भेज सकता है। इसके अलावा यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। फिल्में देखने के शौकीन यूजर्स JioCinema का आनंद भी इस प्लान के तहत ले सकते हैं। 

एक खास बेनिफिट कंपनी प्लान के साथ आपको दे रही है। इसमें मिलने वाला JioCloud ऐप का एक्सेस आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। यानी कि फोन में स्पेस की समस्या हो तो इस ऐप के माध्यम से स्टोरेज को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.