Jio के इन चुनिंदा रीचार्ज प्लान पर मिलेगा 20 प्रतिशत JioMart कैशबैक, जानें डिटेल्स

Reliance Jio अपने तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 20 प्रतिशत JioMart कैशबैक प्रदान कर रहा है। इन तीन प्लान्स में 719 रुपये का प्लान, 666 रुपये का प्लान और 299 रुपये का प्लान शामिल है। इन प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से 84 दिन तक के बीच की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • 20 प्रतिशत तक के कैशबैक में मिलेंगे 200 रुपये
  • कैशबैक तीन दिन तक होगा अकाउंट में क्रेडिट
  • रिलायंस के विभिन्न चैनल्स पर ले सकते हैं इस ऑफर का फायदा

Reliance Jio अपने तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 20 प्रतिशत JioMart कैशबैक प्रदान कर रहा है। इन तीन प्लान्स में 719 रुपये का प्लान, 666 रुपये का प्लान और 299 रुपये का प्लान शामिल है। इन प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से 84 दिन तक के बीच की है। इस कैशबैक का इस्तेमाल आप किसी भी समान व सर्विस को खरीदने के लिए Reliance Retail स्टोर्स और ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से कर सकते हैं। इनमें Jio recharge, JioMart, Reliance Smart, Ajio, Reliance Trends, Reliance Digital, Netmeds आदि शामिल है। रिलायंस का कहना है कि ग्राहक प्रतिदिन 200 रुपये तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया JioMart कैशबैक के साथ आने वाले Jio प्रीपेड प्लान में 719 रुपये का प्लान, 666 रुपये का प्लान और 299 रुपये का प्लान शामिल हैं। 719 रुपये का प्लान डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्रदान करता है, जिसमें डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इन रीचार्ज में 20 प्रतिशत जियोमार्ट कैशबैक और jioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स से लैस Jio suite का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

666 रुपये का प्लान डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। यह प्लान 84 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करता है। 299 रुपये के प्लान में डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है। इन दोनों रीचार्ज में 20 प्रतिशत जियोमार्ट कैशबैक और jioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स से लैस Jio suite का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

Jio का कहना है कि रिचार्ज के तीन दिनों के अंदर कैशबैक यूज़र्स के अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। इस ऑफर का फायदा विभिन्न रिलायंस रिटेल चैनलों के जरिए लिया जा सकता है। आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने अपने अनिलिमिटेड प्रीपेड प्लान में 480 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.