Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जुड़े आपके सवाल और उनके जवाब...

हाल ही में Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन, इंस्टॉलेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बताया था। हमारी कोशिश थी कि आपके मन में उठने वाले ज़्यादातर सवालों के जवाब विस्तार से दिया जाए।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 फरवरी 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन अभी प्रिव्यू में उपलब्ध
  • Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन चुनिंदा इलाकों में ही मिल रहा है
  • जियो गीगाफाइबर कनेक्शन को लेकर ही असमंजस की स्थिति
गैजेट्स 360 ने आपको हाल ही में Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन, इंस्टॉलेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बताया था। हमारी कोशिश थी कि आपके मन में उठने वाले ज़्यादातर सवालों के जवाब विस्तार से दिया जाए। साथ में यह भी उम्मीद थी कि आप अपने मन में उठ रहे अन्य सवालों से हमें रूबरू कराएंगे। हमारे पाठकों द्वारा भेजे गए जियो गीगाफाइबर कनेक्शन से जुड़े कुछ चुनिंदा सवाओं के जवाब हमने देने की कोशिश की है।

1. जियो गीगाफाइबर कनेक्शन में रीचार्ज सिस्टम कैसे करता है काम?
जैसा कि हमने आपको पिछले लेख में ही बताया था कि जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन अभी जियो प्रिव्यू ऑफर के तहत उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को हर महीने इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। लेकिन 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से सिर्फ 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। निर्धारित सीमा खत्म हो जाने के बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। लेकिन आप चाहें तो टॉप अप रीचार्ज करके एक बार फिर से 100 एमबीपीएस तक की स्पीड पा सकते हैं। एक टॉप अप रीचार्ज में 40 जीबी डेटा दिया जाएगा।

Jio Gigafiber कनेक्शन इंस्टॉल होने के कुछ दिनों के बाद गैजेट्स 360 को जियो के एक ग्राहक सेवा अधिकारी का कॉल आया। इस दौरान बताया गया कि हमारे पास हर महीने 40 जीबी डेटा वाला 25 टॉप अप रीचार्ज करने की सुविधा है। इस तरह से आप मासिक सीमा से ऊपर अतिरिक्त 1000 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो गीगाफाइबर का टॉप अप रीचार्ज जियो की वेबसाइट और मायजियो ऐप के ज़रिए संभव है।
Advertisement

(पढ़ें: Jio GigaFiber के बारे में जानें सबकुछ...)

2. रिलायंस जियो के प्रतिनिधि से कैसे मिला जा सकता है? उनसे संपर्क साधने का कोई नंबर है क्या?
Advertisement
हर इलाके में अलग-अलग रिलायंस जियो प्रतिनिधि की तैनाती होती है। ऐसे में किसी का नंबर मिल पाना बेहद ही मुश्किल है। वैसे, इच्छुक ग्राहक चाहें तो 18008969999 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह जियो ब्रॉडबैंड के ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर है।

3. ONT Gigahub खराब हो जाने पर ग्राहकों को रिप्लेसमेंट के लिए भुगतान करना होगा?
Advertisement
जियो के ग्राहक सेवा अधिकारी ने हमें बताया कि जियो गीगाहब खराब होने के बाद इसके रिप्लेसमेंट के शुल्क लेकर कोई नीति तय नहीं है। अगर आपके कनेक्शन में कोई दिक्कत आती है तो आप जियो के ग्राहक सेवा अधिकारी को संपर्क करें और उसे अपनी समस्या से अवगत कराएं। इसके बाद एक इंजीनियर  आपके घर आएगा और आपकी समस्या का समाधान करेगा।


Advertisement
4. जियोगीगा हब से टेलीविज़न के अलावा कितने डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं?
जियो गीगाहब में पिछले हिस्से पर कुल 7 पोर्ट हैं। इनमें से तीन LAN पोर्ट हैं। दो यूएसबी पोर्ट हैं और एक कनेक्शन इन पोर्ट है। कनेक्शन इन पोर्ट के ज़रिए गीगाहब तक इंटरनेट पहुंचता है। और एक पोर्ट फोन के लिए है। इस हब से जियो डीटीएच सेवा कैसे जुड़ेगी, यह साफ नहीं है।
 

5. हर घर में कितने जियो गीगाफाइबर कनेक्शन लिए जा सकते हैं? क्या इसकी कोई सीमा है?
जियो के ग्राहक सेवा अधिकारी ने हमें बताया कि इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर आपको ज़रूरत महसूस होती है तो नए कनेक्शन के लिए रिक्वेस्ट दे दें। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

6. Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड 5GHz या 2.4GHz कनेक्शन है?
बता दें कि जियो गीगाफाइबर कनेक्शन में दोनों फ्रिक्वेंसी उपलब्ध हैं। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से 5GHz या 2.4GHz में से एक को चुन सकते हैं।

7. क्या जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन में भी रिलायंस जियो टेलीकॉम कनेक्शन की तरह प्रति दिन डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा है?
रिलायंस ब्रॉडबैंड कनेक्शन में आप अपनी सुविधा के अनुसार डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है। ग्राहकों को हर महीने इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। लेकिन 100 एमबीपीएस की स्पीड से सिर्फ 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। निर्धारित सीमा खत्म हो जाने के बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। लेकिन आप चाहें तो टॉप अप रीचार्ज करके एक बार फिर से 100 एमबीपीएस तक की स्पीड पा सकते हैं।

8. जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इंटरनेट की स्पीड क्या रहती है?
करीब 15 दिन तक Jio ब्रॉडबैंड कनेक्शन इस्तेमाल करने के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं कि आम तौर पर आपको 80 एमबीपीएस से ज़्यादा की ही स्पीड मिलेगी। यह स्पीड डाउनलोड के साथ अपलोड की भी रहती है।
 

9. Jio Giga TV और Jio Giga Voice कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताएं?
रिलायंस जियो की ओर से जियो गीगा टीवी और जियो गीगा वॉयस सेवा के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। जियो गीगा टीवी ऑप्टिकल फाइबर पर चलेगा या डिश एंटीना के ज़रिए, यह भी साफ नहीं है। कंपनी की ओर से सिर्फ यही बताया जा रहा है कि अभी इन सेवाओं की टेस्टिंग हो रही है। लॉन्च किए जाने के बाद ही इसे ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

10. क्या जियो गीगाफाइबर सेवा का इस्तेमाल 5-10 सिस्टम के छोटे नेटवर्क के तौर पर हो सकता है?
आप ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं। इसके लिए आपको निजी खर्च पर ज़रूरी मशीन इंस्टॉल करने होंगे।

11. सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंड की प्रक्रिया क्या है? रिफंड प्रक्रिया में कितना वक्त लगेगा?
अगर आप Jio Gigafiber कनेक्शन से संतुष्ट नहीं है तो आप कनेक्शन हटाने की रिक्वेस्ट दे सकते हैं। इसके बाद रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हमें जानकारी दी गई है कि रिफंड प्रक्रिया में 60 दिन का वक्त लगेगा। सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि 4,500 रुपये को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में वापस दिया जाएगा। डिमांड ड्राफ्ट को आपके उस पते पर भेजा जाएगा, जहां ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगा था। आप चाहें तो रिलायंस जियो ग्राहक सेवा केंद्र को संपर्क करके अपनी चाहत के पते पर भी सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि पा सकते हैं।

12. मैं अपने घर पर जियो गीगाफाइबर कनेक्शन इंस्टॉल करवाना चाहता हूं। लेकिन जब भी ऐप के ज़रिए कनेक्शन के लिए अप्लाई करता हूं तो मुझे जल्द ही संपर्क किए जाने का मैसेज मिलता है। इसके बाद कुछ नहीं होता। मैं कनेक्शन चाहता हूं, लेकिन आश्वस्त नहीं हूं कि मेरे इलाके जियो गीगाफाइबर कनेक्शन आया है या नहीं। ऐसे में क्या किया जाए?
इंतज़ार के अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि जियो का कनेक्शन आपको तभी मिलेगा जब जियो की सेवा आपके इलाके में आ जाए।

अगर आपके मन में Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन को लेकर और कोई सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स के ज़रिए बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.