Jio Fiber के मौजूदा ग्राहकों को 5 सितंबर से मिलेगा पुराने रीचार्ज पर नए प्लान का फायदा

Jio Fiber ने हाल ही में अपने नए और किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की है। हालांकि, जियो मौजूदा सब्सक्राइबर्स को सीधे नए प्लान की ओर नहीं ले जा रहा, बल्कि नया अपग्रेड केवल ट्रायल बेसिस पर पेश किया जा रहा है जो कि अगले बिलिंग प्रक्रिया तक ज़ारी रहेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber ने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान सोमवार को किया था
  • नए प्लान ट्रायल बेसिस पर मौजूदा ग्राहकों को दिए जाएंगे
  • जियो फाइबर ग्राहकों को किसी भी नए प्लान पर स्विच करने की इज़ाजत देता है
Jio Fiber अपने मौजूदा ग्राहकों को SMS के जरिए सूचित कर रहा है कि उन्हें 5 सितंबर से सिमेट्रिक डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ “Unlimited Internet” में अपग्रेड कर दिया जाएगा। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपने नए और किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की है। हालांकि, जियो मौजूदा सब्सक्राइबर्स को सीधे नए प्लान की ओर नहीं ले जा रहा है, बल्कि नया अपग्रेड केवल ट्रायल बेसिस पर पेश किया जा रहा है जो कि अगले बिलिंग प्रक्रिया तक ज़ारी रहेगा। ब्रॉडबैंड ऑपरेटर यूज़र्स को पोस्ट ट्रायल के बाद किसी भी नए प्लान में स्विच करने की इज़ाजत देगा।

Jio Fiber अपने मौजूदा ग्राहकों को SMS मैसेज भेजकर ऑटो-अपग्रेड की जानकारी दे रहा है, जो कि उन्हें एक समान डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करेगा। यह नया जियो फाइबर प्लान सोमवार को लॉन्च किया गया था। मौजूदा यूज़र्स को जियो फाइबर पोर्टफोलियो के समान प्लान पर एक समान बेनेफिट्स प्राप्त होंगे, वहीं यदि उनके पुराने प्लान के समान नया प्लान नहीं है तो उन्हें उसके करीबी बेनेफिट्स प्राप्त होंगे।
Advertisement

कई यूज़र्स ने इस SMS की जानकारी ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की और शिकायत की कि उन्हें नए प्लान के बेनेफिट्स के बारे में कोई जानकारी दिए बिना यह कदम उठाया गया है। यूज़र्स की शिकायत है कि ऑपरेटर ने उन्हें अपग्रेड प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान नहीं की है। कुछ यूज़र्स ने यह भी सवाल खड़े किए हैं कि उन अपग्रेड बेनेफिट्स के लिए क्या उन्हें अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा, जिनकी रिक्वेस्ट उन्होंने की भी नहीं है।
 
 
 

यहां यह बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि जियो फाइबर इस ऑटो-अपग्रेड को ट्रायल बेसिस पर ऑफर कर रहा है। मौजूदा ग्राहक को अगली बिलिंग प्रक्रिया पर पहुंचने के बाद यह विकल्प मिलेगा कि वह इन नए बेनेफिट्स को आगे ज़ारी रखना चाहते हैं या नहीं। उदाहरण के तौर पर, यदि मौजूदा ग्राहक सिल्वर प्लान पर है, (जो प्रतिमाह 849 रुपये में उपलब्ध है) तो उन्हें 150 एमबीपीएस में डाउनलोड और अपलोड स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ प्राप्त होती है, यदि वह अगले बिलिंग साइकिल में नए प्लान को ज़ारी रखते हैं तो उन्हें 999 रुपये के गोल्ड प्लान के साथ यह सुविधा प्राप्त होगी।
Advertisement

गौरतलब है कि जियो फाइबर ने यूज़र्स को अपने पुराने प्लान पर वापस जाने का विकल्प नहीं दिया है। हालांकि, नए प्लान में से किसी पर भी स्विच करने का विकल्प उन्हें दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber, Jio, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.