Jio का धमाकेदार ब्रॉडबैंड ऑफर! 200 रुपये एक्‍स्‍ट्रा देकर देखें 14 OTT ऐप्‍स, जानें पूरी डिटेल

Jio Broadband Plan : 14 OTT ऐप्स के हिसाब से 200 रुपये बहुत ज्‍यादा नहीं हैं। यूजर्स को 100 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 17:56 IST
ख़ास बातें
  • इस प्‍लान को 699 रुपये में पेश किया जा रहा है
  • यूजर्स को 100 एमबीपीएस इंटरनेट स्‍पीड मिलती है
  • इसके अलावा 14 ओटीटी ऐप्‍स का लुत्‍फ भी उठा सकते हैं

Jio Broadband Plan : आपको यह प्‍लान 3, 6 महीने या एक साल की बिलिंग साइकल पर लेना होगा।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट आज हर घर की जरूरत बन गया है। इस फील्‍ड में भी जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियों का दबदबा होता जा रहा है। जियो की Jio Fiber सर्विस के तहत कई आकर्षक प्‍लान्‍स ऑफर किए जा रहे हैं। हम आपको जियो के एक ऐसे पोस्‍टपेड ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्‍लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इंटरनेट के साथ-साथ ओटीटी ऐप्‍स के फायदे भी मिलते हैं। जियो ने इसे बेहद ही किफायती दामों में बंडल किया है। महज 200 रुपये एक्‍स्‍ट्रा देकर आप 14 ओटीटी ऐप्‍स का लुत्‍फ उठा सकते हैं। आइए इस प्‍लान को डिटेल में समझते हैं। 

14 OTT ऐप्स के साथ बंडल्‍ड इस प्‍लान को 699 रुपये में पेश किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए 200 रुपये और चुकाने होंगे, जिसके बाद यह प्‍लान 899 रुपये का हो जाएगा। इसमें टैक्‍स शामिल नहीं है।  14 OTT ऐप्स के हिसाब से 200 रुपये बहुत ज्‍यादा नहीं हैं। यूजर्स को 100 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है।  

हालांकि एक शर्त यह है कि आपको यह प्‍लान 3, 6 महीने या एक साल की बिलिंग साइकल पर लेना होगा। जिन 14 OTT ऐप्‍स को आप एक्‍सेस कर पाएंगे, उनमें शामिल हैं- Disney+ Hotstar, ZEE5, Sony LIV, Voot Select, Discovery+, Voot Kids, ALTBalaji, ShemarooMe, Jio Cinema, Eros Now, Sun NXT, Hoichoi, Universal+, Lionsgate Play और Jio Saavn। यूजर्स को 100 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा जियो की तरफ से मिलेगा। इससे आप अपना मनचाहा कंटेंट जीभर कर देख पाएंगे। 

इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 550 से ज्यादा ऑन डिमांड टीवी चैनल्स भी देखने के लिए मिल जाते हैं। अगर आप जियो का 14 OTT एक्‍सेस वाला खास प्‍लान लेना चाहते हैं, तो इसे जियो फाइबर की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से बुक करा सकते हैं। कंपनी फ्री सेट-टॉप बॉक्‍स भी दे रही है, जिससे लाइव टीवी चैनल्‍स देखना आसान हो जाएगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.