IPL 2025 फ्री में देखें, Jio ने अनलिमिटेड ऑफर किया 15 अप्रैल तक एक्सटेंड

क्रिकेट लवर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए Jio ने मौजूदा और नए Jio सिम खरीदने वालों के लिए एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने मौजूदा, नए Jio सिम खरीदने वालों के लिए एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की।
  • ऑफर में टीवी/मोबाइल पर 90 दिनों के लिए 4K में फ्री JioHotstar शामिल है।
  • Jio ने अब इस प्लान को 15 अप्रैल, 2025 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है।

Jio Hotstar पर IPL स्ट्रीमिंग हो रही है।

Photo Credit: Jio Hotstar

क्रिकेट लवर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए Jio ने मौजूदा और नए Jio सिम खरीदने वालों के लिए एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। सिर्फ एक Jio सिम और 299 रुपये या उससे ज्यादा के प्लान के साथ ग्राहक क्रिकेट सीजन का अनुभव कर सकते हैं। Jio ने अब इस प्लान को 15 अप्रैल, 2025 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


अनलिमिटेड ऑफर में क्या है शामिल


Advertisement
इस अनलिमिटेड ऑफर में टीवी/मोबाइल पर 90 दिनों के लिए 4K में फ्री JioHotstar शामिल है। इस सीजन के हर मैच को अपने घर के टीवी या अपने मोबाइल पर 4K में बिलकुल फ्री देख सकते हैं।


50 दिनों का फ्री JioFiber / AirFiber ट्रायल कनेक्शन


अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट का फ्री ट्रायल और 4K में क्रिकेट देखने के अनुभव के साथ बेहतरीन होम एंटरटेनमेंट का अनुभव ले सकते हैं। JioAirFiber ये सुविधाएं प्रदान करता है, जिसमें 800+ टीवी चैनल, 11+ OTT ऐप्स, अनलिमिटेड वाई-फाई और काफी कुछ शामिल हैं। 


Advertisement
कैसे उठाएं ऑफर का लाभ


17 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच रिचार्ज कर सकते हैं या नया सिम खरीद सकते हैं। ऑफर अब 15 अप्रैल, 2025 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। मौजूदा Jio सिम यूजर्स 299 रुपये (1.5GB/दिन या उससे ज्यादा) या उससे ज्यादा प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं नए Jio सिम यूजर्स 299 रुपये (1.5GB/दिन या उससे ज्यादा) या उससे ज्यादा प्लान के साथ नया Jio सिम खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि जिन ग्राहकों ने 17 मार्च से पहले रिचार्ज किया है, वे 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक का चयन कर सकते हैं। Jio Hotstar पैक 22 मार्च 2025 से 90 दिनों के पीरियड के लिए एक्टिव हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या आज ही नजदीकी Jio स्टोर पर जा सकते हैं। ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 60008-60008 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Jio Unlimited Offer, IPL 2025, Cricket Season

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.