Jio का फेस्टिवल ऑफर! नए फाइबर इंटरनेट कनेक्‍शन पर मिलेंगे 6500 रुपये तक के फायदे, जानें डिटेल

Jio Fiber : कंपनी ने अपने 2 प्‍लान्‍स को इस ऑफर के साथ जोड़ा है। हालांकि यूजर्स को कम से कम 6 महीने का प्‍लान लेना होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 19:40 IST
ख़ास बातें
  • 18 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर 2022 के बीच लागू होगा ऑफर
  • नया फाइबर इंटरनेट कनेक्‍शन लेने पर मिलेंगे फायदे
  • यूजर्स को कम से कम 6 महीने का रिचार्ज कराना होगा

Jio Fiber : यह ऑफर जियो के 599 रुपये और 899 रुपये के प्‍लान पर उपलब्‍ध है।

रिलायंस जियो (Jio) ने ‘डबल फेस्टिवल बोनांजा ऑफर 2022' को पेश किया है। कंपनी जियो फाइबर का नया कनेक्‍शन लेने वाले यूजर्स को 6500 रुपये तक के फायदे दे रही है। यह एक लिमिटेड लॉन्‍च पीरियड ऑफर है। इसका फायदा उन लोगों को होगा जो 18 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर 2022 के बीच जियो का नया फाइबर कनेक्‍शन लेंगे। कंपनी ने अपने 2 प्‍लान्‍स को इस ऑफर के साथ जोड़ा है। हालांकि यूजर्स को कम से कम 6 महीने का प्‍लान लेना होगा। 

जियो की ओर से शेयर की गईं डिटेल्‍स के मुताबिक, यह ऑफर जियो के 599 रुपये और 899 रुपये के प्‍लान पर उपलब्‍ध है। अगर आप जियो का नया फाइबर इंटरनेट कनेक्‍शन लेने का मन बना रहे हैं, तो इन प्‍लान्‍स के साथ मिलने वाले फायदों को हासिल कर सकते हैं। 

कंपनी ने कहा है कि वह इस ऑफर में यूजर्स को 100 फीसदी वैल्यू बैक देगी। यूजर्स 599 या 899 रुपये वाला जो भी प्‍लान लेंगे, उन्‍हें 15 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी भी दी जाएगी। शर्त बस यह है कि प्‍लान को कम से कम 6 महीने के लिए खरीदना होगा। 
 

इस हिसाब से 599 रुपये वाले प्‍लान को 6 महीने के लिए खरीदने पर यूजर्स को 4241 रुपये का पेमेंट करना होगा। इसमें 3594 रुपये प्लान के हैं बाकी की रकम GST है। प्‍लान रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 4500 रुपये के वाउचर दिए जाएंगे। इन वाउचर्स में AJio, रिलायंस डिजिटल और नेटमेड्स के 1000 रुपये के वाउचर शामिल हैं, जबकि 1500 रुपये का वाउचर Ixigo का होगा। 599 रुपये के फाइबर इंटरनेट प्‍लान के तहत 30Mbps की स्पीड मिलती है। साथ ही 14 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 550 से ज्यादा ऑन डिमांड चैनल्स मिलते हैं।  

वहीं, 899 रुपये का रिचार्ज प्‍लान स‍िलेक्‍ट करने पर यूजर्स को 6 महीने के पेमेंट के तौर पर 6,365 रुपये देने होंगे। इसके बदले जियो की ओर से यूजर्स को 6500 रुपये के वाउचर दिए जाएंगे। इसमें 2000 रुपये का AJio कूपन, 1000 रुपये का रिलायंस डिजिटल कूपन और 500 रुपये का NetMeds कूपन और 3000 रुपये का Ixigo कूपन शामिल है। इस फाइबर प्‍लान में 100Mbps की स्पीड, 14 OTT का सब्सक्रिप्शन और 550 ऑन डिमांड चैनल्स मिलते हैं।  
Advertisement

एक और ऑफर जियो ने पेश किया है। इसके तहत 899 रुपये के रिचार्ज प्‍लान को 3 महीने के लिए रिचार्ज कराने पर 3500 रुपये के कूपन बेनिफिट दिए जाएंगे। सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को 4K Jio Fiber सेट टॉप बॉक्स फ्री दिया जा रहा है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.