• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio दे रही डेली 2.5GB डेटा के साथ 75GB फ्री! 388 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग और OTT का फायदा! जानें डिटेल्स

Jio दे रही डेली 2.5GB डेटा के साथ 75GB फ्री! 388 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग और OTT का फायदा! जानें डिटेल्स

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है।

Jio दे रही डेली 2.5GB डेटा के साथ 75GB फ्री! 388 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग और OTT का फायदा! जानें डिटेल्स

Jio के कुछ प्लान एन्युल यानि कि वार्षिक प्लान के रूप में मौजूद हैं।

ख़ास बातें
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है
  • योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है
  • पूरे साल में आपको 912.5GB डेटा मिलता है
विज्ञापन
Reliance Jio ग्राहकों के लिए लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान भी पेश करती है। जिन यूजर्स को 6 महीने या सालभर की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान चाहिए होते हैं, उनके लिए कंपनी खास प्रीपेड प्लान लेकर आती है। इन प्लान्स में वैलिडिटी तो लम्बी होती ही है, साथ में डेटा भी भरपूर मिलता है। और कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी ये अपने साथ लेकर आते हैं। आज हम आपको जियो के 365 दिन की वैधता वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान के साथ आपको सालभर से ज्यादा का रिचार्ज मिलता है!आप कहेंगे 365 दिन में 1 साल से ज्यादा कैसे? चलिए डिटेल्स जानते हैं। 

Jio के कुछ प्लान एन्युल यानि कि वार्षिक प्लान के रूप में मौजूद हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि 1 साल की वैधता वाले जियो प्लान में 365 से ज्यादा दिनों वैधता मिलती है। यही इस प्लान की एक खास बात भी है। इस प्लान को आप Jio Official Website या MyJio App के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं, जिसकी कीमत 2999 रुपये है। यह प्लान 365 दिनों की बजाए 388 दिनों की वैधता देता है। यानि कि पूरे 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी। 

जियो के एन्युअल प्लान्स में शामिल यह धांसू प्रीपेड पैक भरपूर इंटरनेट डेटा लेकर आता है। यह रोजाना 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। यानि कि पूरे साल में आपको 912.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, अगर आप SMS का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं तो यह जियो प्लान आपको रोजाना 100 SMS मुफ्त देता है। हां लेकिन, डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन फिर भी आप इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे। इस प्लान की एक और खास बात है कि योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है। 

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »