84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Netflix फ्री सब्सक्रिप्शन! Jio का सबसे तगड़ा प्लान! जानें

JioTV पर कई टीवी प्रोग्राम देखने का फायदा लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2024 11:46 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन है।
  • प्लान में कुल डेटा बेनिफिट 252GB का है।
  • JioTV पर कई टीवी प्रोग्राम देखने का फायदा लिया जा सकता है।
Reliance Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स को अपडेट किया है। कुछ प्लान बेहत किफायती कहे जा सकते हैं। कंपनी के पॉपुलर प्लान्स में से एक 84 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड पैक है जिसके बेनिफिट जानकर आप हैरान रह जाएंगे। प्लान में डेली 3GB डेटा दिया जा रहा है। साथ में कई फ्री बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

जियो टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्लान्स में एक धांसू प्रीपेड पैक पेश करती है। डेली 3GB डेटा वाला ये प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे 1499 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। जिसमें Unlimited 5G डेटा भी मिलता है। प्लान में कुल डेटा बेनिफिट 252GB का है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। यह जियो प्लान रोजाना 100SMS फ्री भेजने की सुविधा भी देता है। इसके साथ जियो ने OTT ऐप्स का एक्सेस भी शामिल किया है। 
Advertisement

Netflix पर कंटेंटे देखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान 3 महीने के फ्री एक्सेस की सुविधा देता है। प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन दिया गया है। लेकिन बेनिफिट्स यहीं पर खत्म नहीं होते। 3GB डेली डेटा वाले जियो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

JioTV पर कई टीवी प्रोग्राम देखने का फायदा लिया जा सकता है। JioCinema सब्सक्रिप्शन के साथ आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  2. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  5. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  6. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  8. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  9. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  10. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.