98 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग Free OTT मनोरंजन के साथ Jio का धांसू प्लान!

यह प्लान पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2024 10:38 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान के साथ कंपनी कुल 196GB डेटा दे रही है।
  • Free SMS, JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी है।
  • प्लान में यूजर को डेली 2GB डेटा मिलता है।

Reliance Jio अपने यूजर्स की इंटरनेट जरूरतों के लिए धांसू प्लान पेश करती है।

Reliance Jio अपने यूजर्स की इंटरनेट जरूरतों के लिए एक धांसू प्लान पेश करती है। आज के समय में मोबाइल डेटा हर किसी की जरूरत है जिसके बिना दिनभर के बहुत से काम अटक सकते हैं। ऐसे में इंरटनेट कनेक्शन हर समय उपलब्ध रहना जरूरी हो जाता है। लेकिन महंगे प्लान्स के चलते यूजर्स की इंटरनेट जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। हम आपको Jio का ऐसा प्लान बता रहे हैं आपकी दिनभर की डेटा जरूरतों को आसानी से पूरी कर सकता है। कंपनी सस्ते में इस प्लान के तहत धांसू बेनिफिट दे रही है। 

Jio अपने ग्राहकों के लिए 999 रुपये का प्लान पेश करती है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर Jio Official Website से रीचार्ज करवाया जा सकता है। जियो प्लान में यूजर को डेली 2GB डेटा मिलता है। सबसे खास बात इसकी वैधता है। यह प्लान पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी तीन महीने से भी ज्यादा लम्बे समय तक यह वैलिड रहता है। इस प्लान के साथ कंपनी कुल 196GB डेटा दे रही है। 

जियो प्रीपेड प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग के साथ है। रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। यूजर को इसमें True 5G डेटा मिलता है। तो अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 98 दिनों तक सुपरफास्ट 5G इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। जियो के सस्ते रीचार्ज प्लान में शामिल यह पैक आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

JioTV पर आप मनोरंजन से भरपूर टीवी शो सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। ध्यान दें कि जियो सिनेमा का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन इसमें शामिल नहीं है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  2. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  5. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  6. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  7. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.