378 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री ऐप्स वाला सबसे धांसू Jio प्लान!

प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 नवंबर 2023 09:58 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा दिया जा रहा है।
  • प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है।
  • इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio के रीचार्ज प्लान अपडेट होते रहते हैं।

Jio के रीचार्ज प्लान अपडेट होते रहते हैं। अब कंपनी ने दिवाली के मौके पर एक खास प्लान यूजर्स के लिए पेश किया है जिसमें लम्बी वैलिडिटी, भरपूर डेली इंटरनेट, साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी बात कि इसमें 365 दिनों से भी ज्यादा वैलिडिटी दी जा रही है। साथ ही इस प्लान के साथ 5G अनलिमिटिड डेटा भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो त्यौहारों के सीजन में नए प्लान अपडेट लेकर आई है। कंपनी ने 2999 रुपये के प्लान में बेहतरीन बेनिफिट्स पेश किए हैं। यह प्लान अब 365 दिनों से भी ज्यादा वैलिडिटी देता है। कंपनी ने इसके साथ 23 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी के जोड़े हैं जिसके बाद यह 378 दिनों वाला धांसू प्लान बन जाता है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग बेनिफिट है। 

इस जियो प्रीपेड प्लान में 100 SMS भी फ्री दिए जा रहे हैं। डेली बेसिस पर यूजर को 100 SMS मुफ्त भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह प्लान कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। 

प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  2. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  3. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  6. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.