28 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देगा Jio का ये प्लान, जानें कीमत

इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2022 15:20 IST
ख़ास बातें
  • प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स शामिल हैं।
  • प्लान के साथ 28 दिनों तक कुल 28 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) ग्राहकों की हर तरह की जरूरत को ध्यान में रखकर पेश करती है जिनमें पॉपुलर अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान भी शामिल हैं। रिलायंस जियो अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान (Reliance Jio Unlimited Calling Plan) कई तरह के पैक्स में आते हैं। लेकिन ग्राहक अक्सर अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट वाले कॉम्बो प्लान लेना ज्यादा पसंद करते हैं। इस मामले में जियो 1GB डेटा प्लान (Jio 1GB Data Plans) भी अपने यूजर्स के लिए पेश करती है। ये प्लान यूं तो 149 रुपये से शुरू हो जाते हैं लेकिन जियो 149 रुपये के प्लान (Jio Rs 149 Plan) में आपको केवल 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हम आज आपको इसके 28 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में बताएंगे जो आपको कम कीमत में पूरे 28 दिन तक डेली 1GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग का लाभ देगा। इसके अलावा इस प्लान के साथ आपको एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

जियो का 209 रुपये का प्लान (Jio Rs 209 Plan): रिलायंस जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जियो के 209 रुपये के प्लान (Jio rs 209 Plan) में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है। जिसका मतलब है कि इस प्लान के साथ आपको 28 दिनों तक कुल 28 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। इसमें 1GB डेली डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाती है। जियो का 209 रुपये का यह प्लान आपको रोजाना 100 एसएमएस भी फ्री देता है। 
Advertisement

जियो 209 प्लान डिटेल्स (Jio 209 plan details): इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जियो टीवी के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन में टीवी शोज का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा आपको लेटेस्ट मूवी मोबाइल में देखने का ऑप्शन देता है। इसी तरह जियो सिक्योरिटी के माध्यम से आप अपने फोन में संवेदनशील डेटा जैसे पिन, पासवर्ड और अकाउंट नम्बर आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। जियो क्लाउड आपको फोन में स्टोरेज फुल होने पर क्लाउड स्टोरेज का विकल्प देता है और आपको अलग से स्टोरेज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.