इलेक्ट्रिक व्हीकलों (EVs) के लिए Jio-Bp उत्तर भारत के इन 12 शहरों में बनाएगी चार्जिंग स्टेशन

कंपनियों द्वारा दिए गए मीडिया बयान में कहा गया है कि Jio-Bp टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चार्जिंग के लिए 24x7 EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर Omaxe प्रॉपर्टीज में इंस्टॉल करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2022 21:46 IST
ख़ास बातें
  • Jio-Bp पल्स मोबाइल ऐप के माध्यम से ढूंढ सकेंगे चार्जिंग स्टेशन
  • जॉइंट वेंचर की ईवी सर्विसेज Jio-Bp पल्स ब्रैंड के तहत काम करती हैं
  • पिछले 34 सालों में Omaxe ने उत्तर और मध्य भारत में मजबूत पकड़ बना ली है

Jio-Bp चरणबद्ध तरीके से ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेगी

Reliance Industries और सुपरमेजर Bp मिलकर उत्तर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग सुविधा को अगले स्तर तक ले जाने के लिए कमर कस चुके हैं। दोनों कंपनियों में Jio-Bp ज्वॉइंट वेंचर के तहत करार हुआ है और ये उत्तर भारत के 12 शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Station) लगाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशन रियल एस्टेट डेवलपर Omaxe की प्रॉपर्टीज पर लगाए जाएंगे। इससे आने वाले समय में यूजर्स को ईवी के लिए डोरस्टेप सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकेंगी। 

मीडिया को दिए बयान में कंपनियों ने कहा कि इस वेंचर में Omaxe उनकी पार्टनर होगी जिससे उत्तर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी चार्जिंग ईकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। 

Jio-Bp चरणबद्ध तरीके से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, न्यू चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जयपुर, सोनीपत और बहादुरगढ़ में विभिन्न Omaxe प्रॉपर्टीज पर ईवी चार्जिंग और स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप किया जाएगा।" कंपनियों ने कहा। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिक पावर से चलते हैं जो कि रिचार्ज की जा सकने वाली बैटरी से पावर लेते हैं। वर्तमान में इस तरह के व्हीकलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में और ज्यादा तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इन बैटरियों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत पड़ेगी, जिनकी मांग आने वाले समय में तेजी से बढ़ने वाली है। जियो-बीपी की ये भागीदारी इसे कमर्शिअल तौर पर उपलब्ध करवाएगी। 
Advertisement

कंपनियों द्वारा दिए गए मीडिया बयान में कहा गया है कि Jio-Bp टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चार्जिंग के लिए 24x7 EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर Omaxe प्रॉपर्टीज में इंस्टॉल करेगी। जियो-बीपी को पिछले साल बनाया गया था और इसने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब का निर्माण किया। 
Advertisement

कंपनियों के जॉइंट वेंचर की ईवी सर्विसेज Jio-Bp पल्स ब्रैंड के तहत काम करती हैं। Jio-Bp पल्स मोबाइल ऐप के साथ यूजर्स आसानी से आस-पास चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक व्हीकलों को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

पिछले 34 सालों में Omaxe ने उत्तर और मध्य भारत में मजबूत पकड़ बना ली है। कंपनी ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की एक बडी़ रेंज उपलब्ध करवाई है जिसमें इंटीग्रेटेड टाउनशिप, ऑफिस, मॉल और हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.