Jio और Airtel के रिचार्ज आज से हो गए महंगे, क्‍या है नई कीमत? जानें

Jio Airtel Mobile Recharge : जियो और एयरटेल के ग्राहकों को आज से नई कीमत वाले रिचार्ज प्‍लान्‍स लेने होंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Jio और Airtel ग्राहकों को आज से करनी होगी जेब ढीली
  • मोबाइल रिचार्ज कराना हुआ महंगा
  • सबसे सस्‍ता 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्‍लान भी 34 रुपये महंगा
Jio Airtel Mobile Recharge : टेलिकॉम कंपनियों ने आज यानी 3 जुलाई से अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज महंगे कर दिए हैं। इसकी घोषणा पिछले हफ्ते हुई थी। सबसे पहले जियो (Jio) ने अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स काे महंगा किया। फ‍िर एयरटेल ने घोषणा की। दोनों कंपनियों ने कह दिया था कि 3 जुलाई से नए प्‍लान्‍स के साथ ग्राहकों को रिचार्ज कराना होगा। मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी 600 रुपये तक हुई है। सबसे सस्‍ता 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज भी आज से 34 रुपये महंगा हो गया है।  
 

Jio के नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स 

Jio ने लगभग सभी रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा किया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाला 155 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज 34 रुपये महंगा होकर 189 रुपये का हो गया है। 209 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 249 रुपये का है। 239 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 299 रुपये का है। 349 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 399 रुपये का हो गया है। 399 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 449 रुपये का है। 
 
Jio के 479 रुपये का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड रिचार्ज अब 579 रुपये का हो गया है। 533 रुपये वाला 56 दिनों का रिचार्ज अब 629 रुपये का है। 
 

Jio के 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्‍ता रिचार्ज जो 395 रुपये का है, अब 479 रुपये का हो गया है। 666 रुपये का रिचार्ज 799 रुपये का है। 719 वाला 84 दिनों का रिचार्ज अब 859 रुपये का है। 999 रुपये का रिचार्ज अब 1199 रुपये का है। 
Advertisement

Jio के 2999 रुपये का 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्‍लान अब 3599 रुपये का हो गया है। 1559 रुपये वाला 336 रुपये का रिचार्ज प्‍लान अब 1899 रुपये का हो जा गया है। 
 
 

पोस्‍टपेड रिचार्ज में 50 रुपये बढ़ोतरी 

Jio के 299 रुपये का बिल साइकल वाला पोस्‍टपेड रिचार्ज प्‍लान अब 349 रुपये का हो गया है। इसी तरह से 399 रुपये वाला प्‍लान अब 449 रुपये का हो गया है। Jio के एडिशनल डेटा के लिए जो डेटा ऐड ऑन प्‍लान आते हैं, उनकी कीमत भी रिवाइज हुई है। 15 रुपये का 1जीबी डेटा वाला प्‍लान अब 19 रुपये का है। 25 रुपये वाला प्‍लान 29 रुपये का है। 61 रुपये में 6जीबी डेटा अब 69 रुपये में मिलेगा।
Advertisement
 

Airtel के नए मोबाइल रिचार्ज प्‍लान्‍स 

एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दिया है। कंपनी ने 265 रुपये वाले प्लान को 299 रुपये में कर दिया है। 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का है। 359 रुपये वाले प्लान के लिए 409 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 399 रुपये वाले प्लान को 449 रुपये में खरीदा जाएगा। 479 रुपये वाले प्लान की कीमत 579 रुपये हो गई है। 549 रुपये वाले प्लान की कीमत 649 रुपये, 719 रुपये वाले प्लान की कीमत 859 रुपये, 839 रुपये वाले प्लान की कीमत 979 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्लान की कीमत 3,599 रुपये कर दी गई है।

डेटा ऐड ऑन वाले प्लान जिसकी शुरुआत सिर्फ 19 रुपये से होती थी, वह अब 22 रुपये में मिलेगा। इसमें एक दिन की वैधता के साथ 1GB डाटा दिया जाता है। 29 रुपये वाला प्लान अब 33 रुपये में मिलेगा और 65 रुपये वाले प्लान के लिए अब 77 रुपये देने होंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.